उदयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’: अलसुबह 402 अपराधी गिरफ्तार
जघन्य वारदातों में वांछितों सहित सैकड़ों बदमाशों पर गिरी गाज, उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई उदयपुर 16 जुलाई। उदयपुर पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के नेतृत्व में बुधवार अलसुबह एक साथ शहर और जिले के विभिन्न पुलिस थानों में सैकड़ों स्थानों पर दबिश दी गई। इस विशेष पहल के तहत पुलिस ने 402 अपराधी और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे जिले भर में हड़कंप मच गया। एसपी गोयल ने बताया कि इस 'ऑपरेशन क्लीन'…
