Udaipur News

राजस्थान पुलिस का ‘दो दिवसीय ऑपरेशन’ सफल: 2 दिन में 80 हजार वाहन जांचे, करोड़ों का माल जब्त

राजस्थान पुलिस का ‘दो दिवसीय ऑपरेशन’ सफल: 2 दिन में 80 हजार वाहन जांचे, करोड़ों का माल जब्त

'ए' श्रेणी की नाकाबंदी अभियान में 3672 वाहन जब्त, 1519 स्थानों पर की नाकाबंदी जयपुर, 17 जुलाई। राजस्थान में अपराधों की कमर तोड़ने और आम नागरिक को भयमुक्त वातावरण देने के लिए महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्थान पुलिस ने दो दिवसीय अभूतपूर्व अभियान चलाया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन एवं कानून व्यवस्था श्री विशाल बंसल की सीधी निगरानी में 15 और 16 जुलाई को राज्यभर में चली 'ए' श्रेणी की सघन नाकाबंदी ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया। एडीजी श्री बंसल ने गुरुवार को इस दो दिवसीय मेगा ऑपरेशन की सफलता का ब्यौरा देते हुए…
Read More
सिलाई एवं कौशल विकास पर आधारित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

सिलाई एवं कौशल विकास पर आधारित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

उदयपुर। भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो क्षेत्रीय केन्द, उदयपुर के द्वारा प्रायोजित और प्रसार शिक्षा निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहयोग द्वारा आज दिनांक 16.07.2025 को प्रसार शिक्षा निदेशालय में अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत 15 दिवसीय सिलाई एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति की 30 महिलाएं भाग ले रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. अरविन्द वर्मा थे। कार्यक्रम के आरम्भ में अनुसूचित जाति उपयोजना के नोडल अधिकारी डॉ. आर. एस. मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम बारे में विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।…
Read More
समाज सेवा की ओर एक कदम – लायंस क्लब अशोका ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग और नोटबुक्स

समाज सेवा की ओर एक कदम – लायंस क्लब अशोका ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग और नोटबुक्स

उदयपुर, 17 जुलाई। सेवा, समर्पण और लोक कल्याण की भावना को समर्पित लायंस क्लब अशोका ने आज समाज सेवा के अपने अभियान की शुरुआत शिक्षा के क्षेत्र से की।  लायंस क्लब अशोका के अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया की क्लब की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओडवाडिया के 50 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग्स और 300 नोटबुक्स वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य में लायन श्रीचंद खथुरिया, लायन मनीष जैन, लायन अमित जैन, लायन पंकज जानी और लायन अजीज अली सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष मुकेश माधवानी तथा अन्य सदस्यों का भी इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा, जिसकी…
Read More
श्री श्री 1008 श्री भीमसिंह जी सगस जी बावजी के मुख्य द्वार का हुआ लोकार्पण

श्री श्री 1008 श्री भीमसिंह जी सगस जी बावजी के मुख्य द्वार का हुआ लोकार्पण

उदयपुर 17 जुलाई / गुरूरामदास कॉलोनी कुम्हारों का भटट्ा स्थित श्री श्री 1008 श्री भीमसिंह जी सगस जी बावजी के मुख्य द्वार का लोकार्पण  पंडित राधेश्याम के सानिध्य में शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ भोपाजी रामकिशन कुमावत, राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, विद्या प्रचारिणी सभा के मंत्री प्रो.  महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी ने किया। डाॅ. रोहित कुमावत ने  बताया कि मुख्य द्वार सफेद मार्बल में बनाया गया है एवं उस पर  सुंदर नक्काशी कार्य किया गया है  जिसमें छड़ीदार, हाथी आदि को उकेरा गया है। इस अवसर पर बंशीलाल कुमावत, संयुक्त मंत्री…
Read More
धन का सदुपयोग कर हम दुआएं बटोर सकते हैं, इससे पुण्य का खाता खुल जाता है : महासती विजयलक्ष्मी

धन का सदुपयोग कर हम दुआएं बटोर सकते हैं, इससे पुण्य का खाता खुल जाता है : महासती विजयलक्ष्मी

उदयपुर, 17 जुलाई। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में केशवनगर स्थित नवकार भवन में चातुर्मास कर रही महासती विजयलक्ष्मी जी म.सा. ने गुरूवार को धर्मसभा में कहा कि साता वेदनीय एवं शुभ कर्म का उदय होने पर सब प्रकार की साता मिलती है। धर्म की दृष्टि से दो तत्व महत्वपूर्ण हैं-जीव एवं अजीव। मनुष्य जीव से प्रेम कम करता है और अजीव के प्रति राग अधिक रखता है, यदि अजीव का उपयोग हम करें तो कर्मबंधन कम होगा व जीव के प्रति दया करुणा प्रेम भाव आदि सकारात्मक विचार रखें तो कर्म निर्जरा होगी। हमें अपने…
Read More
बीसीआई एजुकेशन की कार्यकारिणी का विस्तार, प्राची मेहता बनीं सचिव, प्रीयेश जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त

बीसीआई एजुकेशन की कार्यकारिणी का विस्तार, प्राची मेहता बनीं सचिव, प्रीयेश जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त

उदयपुर, 17 जुलाई। बिजनेस नेटवर्किंग और शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय बिजनेस सर्कल इंडिया एजुकेशन (बीसीआई एजुकेशन) की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संगठन के अध्यक्ष सीए राहुल बड़ाला ने दो नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्राची मेहता (आईएनआईएफडी) को सचिव और प्रीयेश जैन (प्रोस्किल्स एजुकेशन) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। सीए राहुल बड़ाला ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन एक गतिशील प्लेटफॉर्म है, जो शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहित करता है। संगठन का उद्देश्य व्यवसायियों, प्रोफेशनल्स और युवा उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उन्हें नेटवर्किंग और सहयोग के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्राची मेहता…
Read More
एक साल से लापता बालिका का नहीं लगा सुराग

एक साल से लापता बालिका का नहीं लगा सुराग

 (प्रतीक जैन)          खेरवाड़ा, तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के बरोठी भीलान गांव की 16 वर्षीय मंदबुद्धि अनु कुमारी पिछले एक वर्ष से लापता है। उक्त बालिका 22 जुलाई 2024 को घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा 1 अगस्त 2024 में थाने में गुमशुदगी की रिपो्ट दर्ज करवाई थी। युवती सांवले रंग की सामान्य कद काठी की बताई जा रही हैं। अनुसंधान आधिकारी सहायक उप निरीक्षक कासिम दुल्ला खान ने बताया कि अब तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास जारी है। थाना ने आमजन से अपील की है…
Read More
आशान्वित ब्लॉक के तहत ब्लॉक स्तर पर अध्यापकों का सीडब्ल्यूएसएन का प्रशिक्षण

आशान्वित ब्लॉक के तहत ब्लॉक स्तर पर अध्यापकों का सीडब्ल्यूएसएन का प्रशिक्षण

 (प्रतीक जैन)                 खेरवाड़ा, आशान्वित ब्लॉक खेरवाडा अंतर्गत बिन्दू संख्या 2 के अनुसार ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा "शिक्षा सेतु : सीडब्ल्यूएसएन कनेक्ट" में सुधार हेतु ब्लॉक स्तर पर अध्यापको का सीडब्ल्यूएसएन का प्रशिक्षण किया जाना है । उसी संदर्भ में स्थानीय ब्लॉक में 61 विद्यालयो में अध्ययनरत सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों को सम्बल प्रदान करने हेतु उक्त 61 विद्यालयो में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए प्रति विद्यालय एक शिक्षक को प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय आमुखीकरण हेतु पंचायत समिति सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण बीसीएमओ डॉक्टर अरुण मीणा, एसीबीओ यशवंत डामोर…
Read More
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर छात्रों को दी विधिक जानकारी

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर छात्रों को दी विधिक जानकारी

  (प्रतीक जैन)                खेरवाड़ा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अनुसार तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायालय खैरवाङा के न्यायाधीश एङीजे जगदीश कुन्तल के निर्देशन में पीएलवी चन्दूलाल मेघवाल द्वारा मणीलाल आर पानेरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटेवङी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 17 जुलाई अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस स्थापना के बारे में एवं बालिकाओं को जीवन में सदैव अपराध से दूर रहने व गलत व्यसनों से दूर रहने, बाल श्रम निषेध कानून, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण मुफ्त कानूनी सहायता टोल फ्री…
Read More
गोदावरी शिव मंदिर का ग्यारहवां शिला पुजन भव्यता के साथ संपन्न

गोदावरी शिव मंदिर का ग्यारहवां शिला पुजन भव्यता के साथ संपन्न

 (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम के जीर्णोद्धार का ग्यारहवां शिला पूजन ब्रह्मलीन मंहत केशरगिरी एंव गोवर्धन गिरी महाराज के सपनों को साकार करने के लिए इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है इस संदर्भ में गुरुवार को शिलापुजन संपन्न हुआ। गोदावरी मंदिर विकास समिति के मिडिया प्रभारी हसमुख पानेरी ने बताया कि शिलापुजन महंत हितेश्वरानंद महाराज (श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा) पीठाधीश्वर कटावला मठ चावंड ,सलुम्बर के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रारंभ में गोदावरी मंदिर विकास समिति द्वारा संतों का शाल एंव प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत एंव अभिनंदन किया गया । समिति अध्यक्ष भरत कलाल व संरक्षक…
Read More
error: Content is protected !!