राजस्थान के 9 रोटरेक्ट क्लबों का होगा भव्य संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह कल
शुभ मंगल रिसोर्ट में जुटेंगे नवनिर्वाचित पदाधिकारी, डॉ. सीमा सिंह दिलाएंगी पद एवं गोपनीयता की शपथ उदयपुर। राजस्थान के विभिन्न शहरों से जुड़े रोटरेक्ट क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी 14 अगस्त 2026 को उदयपुर में एक साथ शपथ लेकर नए रोटरेक्ट वर्ष की शुरुआत करेंगे। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या उदयपुर के तत्वावधान में शुभ मंगल रिसोर्ट में भव्य जॉइंट रोटरेक्ट इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या उदयपुर की प्रेसिडेंट रोटरेक्टर हर्षा मारवाल ने बताया कि इस संयुक्त समारोह में विभिन्न क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी पदभार ग्रहण करेंगे। रोटेरियन डॉ. सीमा सिंह, एडिशनल…
