रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल
बहनों के लिए 13 अगस्त से लगाए जाएंगे स्पेशल काउंटर जिले के तीन प्रमुख डाकघरों में विशेष सजावट राखियों की होगी प्राथमिकता से बुकिंग उदयपुर, 11 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले भाई-बहनों तक राखी समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष पहल की गई है। 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिले के प्रमुख डाकघरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उदयपुर डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक अक्षय गाडेकर ने बताया कि डाक विभाग द्वारा उदयपुर हेड पोस्ट ऑफिस, शास्त्री सर्कल पोस्ट ऑफिस एवं…
