Udaipur News

उदयपुर के गौरव सिंघवी को भारत-डेनमार्क सहयोग परियोजना में योगदान के लिए सम्मान

उदयपुर के गौरव सिंघवी को भारत-डेनमार्क सहयोग परियोजना में योगदान के लिए सम्मान

उदयपुर, 12 अगस्त। भारत-डेनमार्क सहयोग के अंतर्गत उदयपुर जिले में प्रस्तावित गुमानिया वाला नाला ब्लू-ग्रीन रिजुवेनेशन परियोजना में हेरिटेज कंजर्वेशन एवं आर्किटेक्चरल डिजाइन के क्षेत्र में योगदान के लिए जिले के इंटीरियर आर्किटेक्चर डिजाइनर एवं हेरिटेज विशेषज्ञ गौरव सिंघवी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उदयपुर नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा डेनमार्क की आरहूस म्युनिसिपैलिटी की प्रतिनिधि क्रिस्टीना मार्डी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। परियोजना में सिंघवी ने उदयपुर की स्थानीय स्थापत्य एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रकृति-आधारित समाधान, ब्लू-ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और टिकाऊ शहरी विकास के साथ जोड़ने की दिशा में अपने सुझाव एवं डिजाइन विशेषज्ञता प्रदान…
Read More
उदयपुर के डॉ. सतीश चौधरी  सीनियर वर्ल्ड कजाक कुरेस कुश्ती चैंपियनशिप में रेफरी नियुक्त

उदयपुर के डॉ. सतीश चौधरी  सीनियर वर्ल्ड कजाक कुरेस कुश्ती चैंपियनशिप में रेफरी नियुक्त

अजरबेजान में होगी वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप निर्णायक की भूमिका निभाने वाले राजस्थान के एकमात्र रेफरी है चौधरी  उदयपुर, 12 अगस्त। यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग द्वारा आयोजित सीनियर वल्र्ड कजाक कुरेस कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के शाला क्रीड़ा संगम फतह स्कूल में सेवारत कुश्ती के कोच व शारीरिक शिक्षक डॉ. सतीश  चौधरी  को रेफरी नियुक्त किया गया है। राजस्थान कजाक कुरैश एसोसिएशन के महासचिव शकील हुसैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 से 25 अगस्त तक अजरबैजान देश के बाकू शहर में आयोजित की जाएगी। यह खेल कुश्ती और जूडो का मिक्स रूप है। डॉ.  चौधरी   ने बताया कि वे उदयपुर से 20…
Read More
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 15 अगस्त को उदयपुर आएंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 15 अगस्त को उदयपुर आएंगे

चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण उदयपुर, 12 अगस्त। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार, 15 अगस्त को रात्रि उदयपुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे रविवार, 16 अगस्त को निम्बाहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शाह 16 अगस्त को प्रातः उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे। वहां जे.के. सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद श्री शाह दोपहर हेलीकॉप्टर से उदयपुर लौटेंगे और विशेष विमान से नई दिल्ली के…
Read More
डबोक स्कूल को मिला स्वच्छ जल का उपहार, आरओ प्लांट शुरू, तीन साल तक मुफ्त सर्विस

डबोक स्कूल को मिला स्वच्छ जल का उपहार, आरओ प्लांट शुरू, तीन साल तक मुफ्त सर्विस

उदयपुर, 12 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबोक में श्रीमती सरला सिंघवी चेरिटेबल सोसायटी के सहयोग से नवीनीकृत आरओ प्लांट का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। सोसायटी ने न केवल लंबे समय से बंद पड़े आरओ प्लांट का नवीनीकरण करवाया, बल्कि आगामी तीन वर्षों तक इसकी निःशुल्क सर्विस की जिम्मेदारी भी ली है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भामाशाह डॉ. श्याम एस. सिंघवी रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष (नगर उदयपुर) रविन्द्र श्रीमाली, भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान प्रदेश संयोजक एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, संयम सिंघवी, अरविंद झगड़ावत, वीरेंद्र बोल्या, इकबाल खान एवं…
Read More
संसार की संपत्ति यहीं रह जाएगी, शास्त्र ज्ञान आत्मा को परमात्मा से जोड़ेगा

संसार की संपत्ति यहीं रह जाएगी, शास्त्र ज्ञान आत्मा को परमात्मा से जोड़ेगा

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने बुधवार को कहा कि जिस प्रकार ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार आत्मा के गुणों को निखारने और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी गुणों की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। संसार का वैभव और सामान यहीं रह जाना है, जबकि शास्त्रों का ज्ञान आत्मा को परमात्मा की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। साध्वी श्रीजी ने श्रावक-श्राविका और सामान्य श्रद्धालुओं के बीच अंतर बताते हुए कहा कि जीवन में धर्म और संस्कारों को केवल सुनना पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें…
Read More
भारत तप-त्याग की पवित्र भूमिःडॉ. सुरेन्द्रमुनि

भारत तप-त्याग की पवित्र भूमिःडॉ. सुरेन्द्रमुनि

उदयपुर। देवेन्द्रधाम में  महावीर समोशरण में  प्रवचन देते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि भारत तप, त्याग और आध्यात्मिक साधना की पवित्र भूमि रही है। इस धरती पर हजारों-हजार तपस्वी और पवित्र आत्माओं ने साधना कर मानवता को सत्य, संयम और त्याग का मार्ग दिखाया है। उनकी सनातन ऊर्जा आज भी भारत की धरती के कण-कण में समाहित है। डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि जैन साहित्य में भगवान आदिनाथ से लेकर वर्तमान तीर्थंकर भगवान महावीर तक की पावन परंपरा में वही साधक सार्थक साधना कर सकता है, जो अपने मन, तन और धन को धर्म तथा शास्त्रों के…
Read More
पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 420 पौधे रोपे

पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 420 पौधे रोपे

उदयपुर, 12 अगस्त। तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल एवं माइनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डम्।प्), उदयपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम एवं ‘प्लांटेशन के पर्यावरणीय प्रभाव’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के तहत 300 हेज, 100 क्रोटन और 20 बोतल पाम सहित कुल 420 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत सर्किल (ठैछस् चैराहा) पर पौधारोपण के साथ हुआ। इसमें तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल के विद्यार्थियों और एमईएआई के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के…
Read More
शिवमयी हुआ मधुश्री बैंक्वेट हॉल, उदयपुर डांस चेम्पियनशीप-5 में डियारा जुनेजा और रुचि सुथार ने मारी बाजी

शिवमयी हुआ मधुश्री बैंक्वेट हॉल, उदयपुर डांस चेम्पियनशीप-5 में डियारा जुनेजा और रुचि सुथार ने मारी बाजी

उदयपुर। झीलों की नगरी में आयोजित होने वाली डांस प्रतियोगिताओं में अपनी अलग पहचान बना चुकी “उदयपुर डांस चैंपियनशिप” (यूडीसी) का सीजन-5 इस बार भगवान शिव की भक्ति और नृत्य के अनूठे संगम के साथ संपन्न हुआ। सावन मास के पावन अवसर पर ड स्क्वायर एवं बंधन वेडिंग एंड इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रतियोगिता पूरी तरह शिवमयी नजर आई। यूडीसी-5 में प्रतिभागियों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों, शिव स्तुति और शिव तांडव पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रुचि सुथार ने प्रथम तथा किरण गोस्वामी…
Read More
हरियाली अमावस्या पर अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ ने निभाया गोसेवा का संकल्प, गोशाला में एक मिनी ट्रक हरा चारा अर्पित

हरियाली अमावस्या पर अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ ने निभाया गोसेवा का संकल्प, गोशाला में एक मिनी ट्रक हरा चारा अर्पित

उदयपुर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई के महिला प्रकोष्ठ की ओर से पशुपति कल्याण परिषद गोशाला में विशेष गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला प्रकोष्ठ की ओर से गोशाला की गायों के लिए एक मिनी ट्रक हरा चारा उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही गायों को गुड़ भी खिलाया गया। महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रत्येक अमावस्या के दिन नियमित रूप से गोसेवा का यह पुनीत कार्य किया जाता है। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरियाली अमावस्या के अवसर पर भी गायों के लिए हरे चारे की…
Read More
26 वर्षों की सेवा-साधना को मिला राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. अजय मुर्डिया सम्मानित

26 वर्षों की सेवा-साधना को मिला राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. अजय मुर्डिया सम्मानित

रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष दईका बाबालोना ने प्रदान किया प्रशस्ति-पत्र, उदयपुर का बढ़ाया गौरव उदयपुर। रोटरी सेवा में 26 वर्षों से निरंतर समर्पण एवं सक्रिय योगदान के लिए रोटरी क्लब उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अजय मुर्डिया को नई दिल्ली के द होटल ग्रैंड में आयोजित विशेष समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष दईका बाबालोना ने सम्मानित किया। रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाना क्लब एवं रोटरी प्रांत 3056 के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। रोटरी प्रांत 3056 के पब्लिक इमेज डायरेक्टर एवं पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी ने बताया कि डॉ. अजय मुर्डिया ने रोटरी से जुड़ने…
Read More
error: Content is protected !!