एकलिंग नाथ सेवा संगठन की नारी वैभव मुहिम का आगाज, रोजगार से जुडेगी महिलाएं
-एक साल में सैंकडों महिलाओं को रोजगार से जोडने की योजना: बागडी उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की महिला इकाई की ओर से बुधवार को शहर के समीप कुराबड में नारी वैभव मुहिम का शुभारंभ किया गया। मुहिम के तहत बडी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोडा जाएगा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि संगठन की ओर से नारी वैभव मुहिम लंबे समय से चलाई जा रही है जिसके तहत बडी संख्या में महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी जैसे रोजगारपरक शिविर से जोडकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। इसी मुहिम को…
