जो प्रेम से भरा हो, वही अमीर : प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर, 19 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात भोले नाथ के साथ’ शिव कथा श्रद्धा और भक्ति के भाव से अपने चरम पर है। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित कथा में दिव्यांगजन, उनके परिजन और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कथा में प्रशांत अग्रवाल ने कैलाश पर्वत पर भगवान शिव और माता सती के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि शिव का जीवन सहजता, त्याग और समभाव का संदेश देता है। कैलाश पर भगवान शिव की योगी जीवनशैली और सरलता देखकर माता सती प्रसन्न हुईं। शिव की उपस्थिति मात्र से…
