नगर निकायों के आम चुनाव की घोषणा, 9 और 11 सितम्बर को होगा मतदान, 14 को मतगणना
-उदयपुर जिले के नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू उदयपुर, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार शाम को उदयपुर जिले में आम चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले के नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि 9 सितम्बर, बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक भींडर, वल्लभनगर और फतहनगर सनवाड़ वहीं, 11 सितम्बर, षुक्रवार को उदयपुर नगर निगम, कानोड़ और मावली नगर पालिका सदस्यों के लिए मतदान होगा। बुधवार शाम जिला कलक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन…
