त्याग स्वयं पर करे, राग-द्वेष, ईर्ष्या और निंदा से ऊपर उठे: कैलाश मानव
उदयपुर, 18 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ बड़ी परिसर में आयोजित “अपनो से अपनी बात भोले नाथ के साथ” शिव कथा में भक्ति और अध्यात्म का भावपूर्ण संगम हुआ। व्यास पीठ से संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने सृष्टि के प्रथम पुरुष मनु और मां स्वरूपा स्त्री शतरूपा के तप, सृष्टि विस्तार तथा दक्ष एवं माता जगदम्बा से जुड़े प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। कथा के आध्यात्मिक प्रसंगों ने देशभर से आए दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान संस्थान संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव भी पहुंचे। उन्होंने विधिवत शिव पूजन कर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी…
