भैरूलाल मीणा की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, योगदान को किया याद

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रीय जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री तथा हिंदुस्तान जिंक वर्कर फेडरेशन एवं जिंक सेमेल्टर मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय भैरूलाल मीणा की 12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को हिंदुस्तान जिंक इंटक कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय भैरूलाल मीणा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा जनजाति समाज, श्रमिक हितों एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, डॉ. नारायण लाल शर्मा, अंबालाल मीणा, फूल सिंह मीणा, विनोद मेघवाल, शिवलाल मीणा, जालम सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इसके पश्चात कांग्रेस मीडिया सेंटर, रक्षाबंधन, धानमंडी में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती एवं स्वर्गीय भैरूलाल मीणा की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि शर्मा ने कहा कि डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के उन वरिष्ठ राजनेताओं में रहे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सादगीपूर्ण जीवन, विद्वता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता आज भी सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायी है।

स्वर्गीय भैरूलाल मीणा का पूरा जीवन जनजाति समाज, श्रमिकों, वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को मजबूती से उठाया। जनजाति समाज एवं श्रमिक वर्ग के हितों के लिए किए गए उनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों महान व्यक्तित्वों ने अपने-अपने क्षेत्र में समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य किया। उनके विचार एवं आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, गोविंद सक्सेना, रोहित पांडे, योकल कांतिवाल, संजय मंदवानी, मांगीलाल मेघवाल, कृपाशंकर मिश्रा, दिलीप नागोरी, महेंद्र नाथ पुरोहित, शाहिद भाई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!