परमात्मा की कृपा चाहिए तो आत्मा की योग्यता बढ़ानी होगी
साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी ने कहाकृअप्रिय घटनाओं को भूलें, अच्छी बातों को जीवन में रखें उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि परमात्मा त्रिपदी यानी तीन पदों के माध्यम से शक्तिशाली आध्यात्मिक पथ प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षा से पहले व्यक्ति सामान्य होता है, लेकिन परमात्मा की कृपा प्राप्त होते ही उसका जीवन मूल्यवान बन जाता है। साध्वी श्रीजी ने कहा कि परमात्मा के हृदय से हर पल करुणा और दया बरसती है, लेकिन हमारी मन की गरीबी के कारण हम उस कृपा को प्राप्त नहीं कर पाते। उन्होंने…
