उज्ज्वल राजस्थान 3.0 में दिखी विकसित उदयपुर की तस्वीर, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। होटल योइस, उदयपुर में गुरुवार को तीन दिवसीय मेगा जन-जागरूकता प्रदर्शनी “उज्ज्वल राजस्थान 3.0” का भव्य शुभारंभ हुआ। 20 से 22 अगस्त तक आयोजित हो रही यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। आयोजन डॉ. मन्नालाल रावत, सांसद (लोकसभा), उदयपुर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रजनी पी. रावत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महामंत्री, वनांचल शिक्षा समिति, उदयपुर तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि निधि त्रिवेणी, इकोसिस्टम एंगेजमेंट मैनेजरदृवेस्ट, भाषिणी, डॉ. हरि शंकर श्रीवास्तव, वैज्ञानिक-जी एवं ग्रुप हेड, पीपीईजी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस), इसरो, देहरादून, रवि कुमार नेगी, डिविजनल मैनेजर, बैंकिंग, एलआईसी तथा अल्पेश मधाद, प्रोजेक्ट हेड, गुजरात इंफॉर्मेटिक्स लिमिटेड की गरिमामयी उपस्थिति रही। ‘फ्यूचर ऑफ उदयपुर’ बनी प्रदर्शनी की खास थीम
प्रदर्शनी की विशेष थीम “फ्यूचर ऑफ उदयपुर” रखी गई है। इसमें उदयपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, औद्योगिक विकास, स्थिरता, शिक्षा, तकनीक तथा सामाजिक-आर्थिक प्रगति की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही “विकसित राजस्थान” और “विकसित भारत 2047” के विजन में उदयपुर के योगदान को भी रेखांकित किया गया है।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, राज्य सरकार के विभागों, शोध एवं शैक्षणिक संस्थानों तथा वित्तीय संस्थानों की भागीदारी है। इंटरैक्टिव डिस्प्ले, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और विशेषज्ञों से संवाद के माध्यम से आगंतुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, नीतियों और विकास पहलों की जानकारी दी जा रही है।
छात्रों, युवाओं, किसानों और उद्यमियों के लिए उपयोगी मंच
प्रदर्शनी में छात्रों, युवाओं, किसानों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहां आगंतुकों को सरकारी योजनाओं, नीतियों, करियर के अवसरों, उभरती तकनीकों, कौशल विकास और उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
प्रमुख सहभागी संस्थानों में आईसीएआर, आईसीएमआर, एफएसएसएआई, सीएसआईआर, डीबीटी, बीआईएस, जीएसआई, आरबीआई, आईआईआरएस, एफसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एनएफएसयू, सीआईपीईटी, सीपीडब्ल्यूडी, एनआईसी सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।
आयोजन को पीएनबी का गोल्ड स्पॉन्सर, दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी का सिल्वर स्पॉन्सर और भाषिणी का ब्रॉन्ज स्पॉन्सर के रूप में सहयोग प्राप्त है। टी बोर्ड इंडिया, सिडबी, एलआईसी एवं एसबीआई भी आयोजन का समर्थन कर रहे हैं। “उज्ज्वल राजस्थान 3.0” आम जनता के लिए निःशुल्क और खुला है। प्रदर्शनी 21 एवं 22 अगस्त को भी होटल योइस, उदयपुर में जारी रहेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!