Udaipur News

मुख्यमंत्री भजनलाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड ने किया सांसद डॉ रावत का स्वागत, शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री भजनलाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड ने किया सांसद डॉ रावत का स्वागत, शुभकामनाएं दी

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को जयपुर पहुंचे सांसद डॉ मन्नालाल रावत को विधानसभा कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने डॉ रावत पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में आप एसटी वर्ग के उत्थान, संगठन की मजबूती और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए…
Read More
घर में सोई वृद्धा के नाक से बदमाशों ने लूटी सोने की नथ

घर में सोई वृद्धा के नाक से बदमाशों ने लूटी सोने की नथ

उदयपुर। जिले के झाडोल थानांतर्गत सती चौराहा क्षेत्र में बीती रात में घर के आंगन में सो रही एक वृद्धा के नाक में पहनी सोने की नथ अज्ञात बदमाश लूट ले गए। नथ खींचने से वृद्धा लहुलुहान हो गई। दर्द के मारे चीखने पर पडौसी ग्रामीण जाग गए। तब तक बदमाश लूट को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस के अनुसार अज्ञात बदमाश बीती रात करीब दो बजे सडक किनारे घर में घुसे और वहां आंगन में सो रही वृद्धा के नाक में पहनी सोने की नथ खींच ली। दर्द होने पर वृद्धा की चीख निकल पडी जो सुनकर घरवाले और…
Read More
विश्वविद्यालय मार्ग पर यूडीए ने सील की बारह दुकानें

विश्वविद्यालय मार्ग पर यूडीए ने सील की बारह दुकानें

उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण यूडीए की ओर से गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आवासीय परिसर में संचालित बारह दुकानों को सील किया गया। दुकानों के संबंध में यूडीए को लगातार शिकायतें मिल रही थी। दुकानों के बाहर मुख्य सडक पर आए दिन जाम के चलते यातायात भी बाधित हो रहा था। यूडीए की इस कार्र्वाई से क्षेत्रीय व्यापारियों में हडकंप मच गया। यूडीए ने कार्रवाई विश्वविद्यालय मार्ग पर स्थित दया नाश्ता व फास्ट फूड सेंटर से शुरू की। इस लाइन के बाद अंदर की तरफ शोभागपुरा 100फीट रोड पर स्थित दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। एक दुकान बंद मिलने…
Read More
महिला को जान से मारने की दी धमकी

महिला को जान से मारने की दी धमकी

उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में कंथारिया गांव में आपसी विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता दाखुदेवी पत्नी उमेश डामोर निवासी कंथारिया ने गांव के ही भंवरलाल पुत्र अम्बावा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अज्ञात बदमाश ने कर दिया 2.89 लाख का फ्रॉड उदयपुर। जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ अज्ञात बदमाश…
Read More
केशव नगर में पानी से भरे प्लॉट में डूबा 7 वर्षीय बालक

केशव नगर में पानी से भरे प्लॉट में डूबा 7 वर्षीय बालक

उदयपुर। केशव नगर-रूपसागर रोड के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक खाली प्लॉट में बारिश का पानी भर जाने से 7 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 से 20 मिनट में शव को पानी से बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौर के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया…
Read More
समय के अनुरूप हो संवाद, लेकिन मूल्य और ध्येय रहें स्थिर: जे. नंदकुमार

समय के अनुरूप हो संवाद, लेकिन मूल्य और ध्येय रहें स्थिर: जे. नंदकुमार

उदयपुर, 20 अगस्त। बदलते समय और नई पीढ़ी के साथ संवाद करते हुए अभिव्यक्ति समयानुकूल होनी चाहिए, लेकिन मूल मूल्य और ध्येय स्थिर रहने चाहिए। आज जेन जी और जेन अल्फा डिजिटल तकनीक के साथ बड़ी हुई पीढ़ियां हैं, जिनकी भाषा, प्रश्न और सामाजिक संवेदनाएं पिछली पीढ़ियों से अलग हैं। ऐसे में पीढ़ियों के बीच संवाद तभी सार्थक होगा, जब दोनों पक्ष एक-दूसरे को समझने और उनसे सीखने के लिए तैयार हों। यह विचार प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नंदकुमार ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए रखे। उन्होंने कॉलेज ऑफ कम्युनिटी एंड एप्लाइड साइंस में छात्राओं के साथ…
Read More
बीसीआई चित्तौड़गढ़ चैप्टर की घोषणा, कमल सोमानी होंगे प्रेसिडेंट

बीसीआई चित्तौड़गढ़ चैप्टर की घोषणा, कमल सोमानी होंगे प्रेसिडेंट

किलों का शहर चित्तौड़गढ़ अब बनेगा बिजनेस का गढ़, व्यापार, नेटवर्किंग और नए अवसरों को मिलेगी नई उड़ान चित्तौड़गढ़। किलों और शौर्य की ऐतिहासिक धरती चित्तौड़गढ़ अब व्यापार, नेटवर्किंग और बिजनेस अवसरों का भी नया गढ़ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई ) ने चित्तौड़गढ़ में अपने नए चैप्टर की घोषणा करते हुए कमल सोमानी को चैप्टर प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में 23 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले कमल सोमानी चित्तौड़गढ़ एवं राजस्थान में वित्तीय जागरूकता, निवेश और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे इन्वेस्ट करो…
Read More
सावन उत्सव में सजी संस्कृति की रंगीन छटा, उर्मिला जैन बनीं सावन क्वीन

सावन उत्सव में सजी संस्कृति की रंगीन छटा, उर्मिला जैन बनीं सावन क्वीन

- रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा का रंगारंग आयोजन उदयपुर, 20 अगस्त। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की ओर से उदयपुर के सुरम्य हिलटॉप पैलेस में सावन उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में परंपरा, संस्कृति, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य एवं आपसी सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। क्लब अध्यक्ष कुकू लेखारी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का तिलक, पुष्प एवं बांधणी उपरना पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया। कार्यक्रम की चेयरपर्सन रोटेरियन उर्मिला जैन ने कार्यक्रम एवं फेलोशिप की शानदार व्यवस्था की, जबकि रोटेरियन संजू खुराना ने आयोजन…
Read More
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की हो अक्षरक्षः पालना – जिला निर्वाचन अधिकारी

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की हो अक्षरक्षः पालना – जिला निर्वाचन अधिकारी

नगर निकाय चुनाव - 2026 सभी प्रकोष्ठों को दिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश उदयपुर, 20 अगस्त। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी, सहप्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के नगर निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने के लिए अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर्स, विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सह प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अग्रवाल ने…
Read More
जब मन पर अहंकार का पर्दा पड़ता है, अपना-पराया भूल जाता है : प्रशांत अग्रवाल

जब मन पर अहंकार का पर्दा पड़ता है, अपना-पराया भूल जाता है : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर, 20 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात, भोलेनाथ के साथ’ शिव कथा में श्रद्धा, भक्ति और जीवन मूल्यों का सुंदर समागम देखने को मिल रहा है। कथा के दौरान संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने भगवान शिव के चरित्र और शिव तत्व की व्याख्या करते हुए कहा कि मनुष्य के भीतर जब अहंकार का पर्दा पड़ जाता है, तब उसे अपना-पराया, सत्य-असत्य और उचित-अनुचित का भेद दिखाई देना बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव हमें सहजता, समभाव और त्याग का संदेश देते हैं। शिव का जीवन बताता है कि महानता…
Read More
error: Content is protected !!