माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम शानदार, विद्यालय में खुशी का माहौल
उदयपुर। माउण्ट लिटेरा ज़ी स्कूल का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का उत्सव मनाया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में कीर्ति ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं संयम जैन एवं अवनी जैन ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव…
