10 वर्ष से फरार स्थाई वारन्टी गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। गोगुंदा थाना पुलिस ने एक मामले में स्थाई वारंटी उस्मान शाह पुत्र मजीद शाह निवासी मुस्लिम मोहल्ला गोगुन्दा थाना गोगुन्दा हाल निवासी रूपनगर, कच्ची बस्ती उदयपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जिस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में पे्रषित किया गया।

इनामी व टाॅप टेन अपराधी गिरफ्तार
उदयपुर। कुराबड थाना पुलिस ने एक मामले में वांछित दो हजार रुपए का इनामी व टाॅप टेन अपराधी विक्रम सिंह वुत्र गमेर सिंह निवासी साकरोदा, भेरूजी की घाटी प्रतापनगर को गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम अनुसधांन जारी है। इसी तरह पुलिस ने  12 वर्ष से फरार स्थाई वारण्टी छोगा उर्फ केलाश पुत्र धन्ना निवासी जोडलिया पुलिस थाना रायपुर जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया। झाडोल थाना पुलिस ने अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्टैªट झाडोल के प्रकरण में स्थाई वारंटी रतन लाल पुत्र बसंतीलाल निवासी सिबिया फला माणस  बाघपुरा को डिटेन किया गया। स्थाई वारंटी पुुलिस थाना झाडोल का होने से पुलिस थाना झाडोल को स्थाई वारंटी सुपुर्द किया गया।

संरपच को जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के बाघपुरा क्षेत्र में सरपंच को जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वांछित आरोपी मनीष पुत्र अम्बालाल  निवासी चोकडी,  रामलाल पुत्र कालू निवासी चोकडी, लालाराम उर्फ लालूराम पुत्र अम्बालाल निवासी चोकडी, महिपाल पुत्र भैरूलाल निवासी चोकडी व लक्ष्मणलाल उर्फ लक्ष्मण पुत्र रमेशचन्द्र निवासी चोकडी बाघपुरा को गिरफतार किया जाकर वारदात में प्रयुक्त लठ्ठ बरामद किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। प्रकरण में पूर्व में पांच आरोपीगण को गिरफतार कर वारदात में प्रयुक्त तलवार व चाकू बरामद किया जा चुका है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!