अस्पताल में रोजाना 600 लोगों को भोजन करवा रहे निशुल्क भोजन वितरण संस्थान ने मनाया आठवां स्थापना दिवस
शहरवासी भी इस पुण्य कार्य में संस्थान को सहयोग करें: फूलसिंह मीणा उदयपुर। पिछले कई सालों से महाराणा भूपाल अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था कर रहे निशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान का आठवां स्थापना दिवस समारोह ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत अभियान के .के .गुप्ता तथा समाजसेवी निर्मल कुमार पंडित की उपस्थिति में मनाया गया। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ दाधीच और संरक्षक शंकर लाल तेजवान ने बताया कि संस्थान 2019 से अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था कर रहा है। रोजाना करीब…
