Udaipur News

एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ बीमा क्लेमा राशि भुगतान करने के आदेश

एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ बीमा क्लेमा राशि भुगतान करने के आदेश

उदयपुर। स्थाई लोक अदालत द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि को दुर्घटना बीमा क्लेम राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। प्रकरण में प्रार्थीया हेमलता औदिच्य ने परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि उनके पति प्रभुलाल ने 10 लाख रुपए की हेल्थ एवं दुर्घटना बीमा पॉलिसी ले रखी थी, जिसकी वैधता अवधि के दौरान 24 जनवरी 2024 को एकलिंगगढ़ छावनी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ तथा सिर में अंदरूनी चोटें आई थीं। उपचार के बाद वे घर लौट…
Read More
आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट: एविएशन सेफ्टी मॉडल से सुरक्षित होगा मातृ स्वास्थ्य

आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट: एविएशन सेफ्टी मॉडल से सुरक्षित होगा मातृ स्वास्थ्य

उदयपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज कोटा में प्रसुताओं की मौत की घटना के बाद रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आया गया। डिजिटल डैशबोर्ड और मॉक ड्रिल पर जोर देते हुए गुरुवार को प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाते हुए मातृ मृत्यु रोकने के लिए प्रोएक्टिव रणनीति पर मंथन करने के साथ ही अतिरिक्त प्राचार्य की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने की। बैठक के दौरान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विपिन माथुर ने विस्तृत प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि जिस तरह…
Read More
मकान का दरवाजा खुलवाकर किया युवती से दुष्कर्म

मकान का दरवाजा खुलवाकर किया युवती से दुष्कर्म

उदयपुर। जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में मकान का दरवाजा खुलवाकर वृद्ध द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीडिता ने 60 वर्षीय बसु पुत्र वक्सी मीणा निवासी सामदर कागदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके घर जाकर दरवाजा खुलवा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती से दुष्कर्म उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में युवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने जितेंद्र पुत्र रोशनलाल निवासी कोचला झाडोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।…
Read More
अहमदाबाद हाईवे पर तेल से भरे ट्रक में आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

अहमदाबाद हाईवे पर तेल से भरे ट्रक में आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

उदयपुर। उदयपुर—अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक मिनी ट्रक में अचानक आ लग गई। आग लगती देख चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर जावरमाइंस से पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे बारापाल क ेपास सीजर पैलेस होटल के सामने एक मिनी ट्रक में आग लग गई। ट्रक अहमदाबाद से उदयपुर की तरफ आ रहा था। ट्रक में आग लगी देख हाईवे पर वाहनों के पहिए रुक गए और देखते ही देख लंबी कतार लग गई और जाम हो गया। ट्रक में…
Read More
कार की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

कार की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में मोडी तुला रोड परमारुवास के पास आपनणा जी बावजी मंदिर के सामने गुरुवार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पांच माह पहले ही विवाह हुआ था। युवक की मौत की सूचना के बाद से विवाहिता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है वहीं परिवार में दुख का पहाड टूट पडा है। पुलिस के अनुसार राठौडों का गुडा छिपाला निवासी 25 वर्षीय अंबू सिंह पुत्र दौलत सिंह बाइक पर तुला से अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में तेज गति से आ…
Read More
एमबी चिकित्सालय में पोपाबाई का राज, तिमारदार परेशान

एमबी चिकित्सालय में पोपाबाई का राज, तिमारदार परेशान

उदयपुर। संभाग के सबसे बडे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में पोपाबाई का राज चला रहा है। चिकित्सालय में रोगी का उपचार करवाने जाने वाले परिजनों को यहां के स्टॉफकर्मियों की अभर्द्रता का सामना करना पडता है। जब परिजनों नाराजगी जताता है तो पूरा चिकित्सालय स्टॉफ आंदोलन और हडताल की धमकियां देकर सरकार, प्रशासन और रोगियों को परेशान पर उतारु हो जाता है। हुआं यूं कि भीलवाडा जिले से एक गंभीर रोगी का इलाज करवाने के लिए उसे लेकर परिजन एमबी चिकित्सालय पहुंचे जहां रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची करवाई। रोगी के परिजन का आरोप है कि पर्ची बनवाने के बाकायदा उपस्थित…
Read More
देबारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं एवं श्रमिकों के हकों की आवाज बुलंद

देबारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं एवं श्रमिकों के हकों की आवाज बुलंद

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक देबारी क्षेत्र में कार्यरत ठेका कंपनियों द्वारा स्थानीय युवाओं एवं श्रमिकों के साथ हो रहे कथित शोषण, वेतन विसंगतियों एवं रोजगार में भेदभाव के विरोध में स्थानीय रोजगार सेवा समिति ने जिला प्रशासन, विधायक ओर जिंक प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समिति ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है तथा बाहरी श्रमिकों को अधिक अवसर दिए जा रहे हैं। साथ ही श्रमिकों को कम वेतन, अनियमित भुगतान एवं श्रम कानूनों के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलने से उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है। समिति…
Read More
अघोषित विद्युत कटौती से आमजन हो रहे परेशान

अघोषित विद्युत कटौती से आमजन हो रहे परेशान

उदयपुर। भीषण गर्मी के दौरान बिना सूचना हो रही कटौती एवं ओवर लोडिंग से आम जन को हो रही परेशानी के सम्बन्ध में गुरुवार को उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रतीक नागर निवर्तमान पार्षद गौरव प्रताप सिंह, कांग्रेस के पूर्व सेवादल जिला अध्यक्ष कौशल आमेटा के नेतृत्व में संभागीय उच्च अधिकारी के नाम विद्युत विभाग गुलाब बाग ऑफिस में ज्ञापन दिया गया। प्रतीक नागर ने बताया कि अभी उदयपुर में गर्मी का तापमान 42 डिग्री से ऊपर है जिस से आमजन का हाल बेहाल है। उस पर बिना सूचना के बिजली कटौती से आन जन बहुत…
Read More
जनगणना 2027 के प्रति छात्र एवं छात्राओं को किया जागरूक

जनगणना 2027 के प्रति छात्र एवं छात्राओं को किया जागरूक

“सही जनगणना से ही मजबूत होगी विकास योजनाओं की नींव” कोटा, 14 मई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा आज गुरुवार को मां भारती शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, विवेकानंद नगर, कोटा में “जनगणना 2027 : जागरूक नागरिक, सशक्त भारत” विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीएड एवं एसटीसी के छात्र एवं छात्राओं को जनगणना के महत्व, उसकी प्रक्रिया तथा नागरिक सहभागिता की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान की प्राचार्य श्रीमती कंचन गोयल ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि…
Read More
बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष पर जनजाति सांस्कृतिक समागम 24 मई को दिल्ली में, देश भर से डेढ लाख लोग आएंगे

बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष पर जनजाति सांस्कृतिक समागम 24 मई को दिल्ली में, देश भर से डेढ लाख लोग आएंगे

जनजाति समाज राजधानी दिल्ली में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार एकत्रित होगा: सांसद रावत उदयपुर। जनजाति सांस्कृतिक समागम 2026 24 मई को महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा भारत में स्वतंत्रता, सांस्कृतिक अस्मिता और सामुदायिक चेतना के प्रतीक रहे हैं। राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ राजकिशोर हांसदा ने बताया कि यह समागम एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय आयोजन के रूप में परिकल्पित है। इस कार्यक्रम में देशभर की 500 से अधिक जनजातियों के डेढ़ लाख प्रतिभागियों की उपस्थिति संभावित है। यह सब…
Read More
error: Content is protected !!