मकान का दरवाजा खुलवाकर किया युवती से दुष्कर्म

उदयपुर। जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में मकान का दरवाजा खुलवाकर वृद्ध द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीडिता ने 60 वर्षीय बसु पुत्र वक्सी मीणा निवासी सामदर कागदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके घर जाकर दरवाजा खुलवा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती से दुष्कर्म
उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में युवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने जितेंद्र पुत्र रोशनलाल निवासी कोचला झाडोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें गत 10 मई को कोचला में उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरोडिया में कार की टक्कर से युवक की मौत
उदयपुर। गोगुंदा क्षेत्र में बरोडिया के पास अज्ञात कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मन्नालाल मेघवाल निवासी मादा गोगुंदा ने दी रिपोर्ट में बताया कि बरोडिया में अज्ञात कार द्वारा टककर मारने से राजेश कोल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बेहोश कर युवती से की अश्लील हरकते
उदयपुर। संभाग के सबसे बडे महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर से युवती को बेहोश करके बडगांव जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीडिता ने सोहन रंगास्वामी के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि 13 मई को रात 9.57 बजे महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में आरोपी ने दवा जैसा कुछ पदार्थ उस पर छिडक दिया जिसके कारण वह बेहोश हो गई। उसे वहां से आरोपी बडगांव में अपनी बडी मम्मी के घर ले गया जहां उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेलर की टक्कर से कार सवार की मौत

उदयपुर। जिले के ईसवाल क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हनुमानराम पुत्र केसाराम जाट निवासी निम्बाला पोखरासर बाडमेर ने दी रिपोर्ट में बताया कि ईसवाल में ट्रेलर की टक्कर से कार में सवार राहुल की सिर में चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज् कर जांच शुरू कर दी है। कोटडा क्षेत्र में जोगीवड में पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी। जिले के झाडोल क्षेत्र में उंडावेला में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक द्वारा टक्कर मारने से महिला की सिर में चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई। उसके पुत्र फुला पारगी निवासी पाई नला फलात ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर बाइक चालक को खोजने में लगी है। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

फाइनेंस पर वाहन लेकर बेच दिया अन्यत्र
उदयपुर। जिले के फतहनगर में एक फाइनेंस कंपनी से वाहन पर 12 लाख रुपए का लोन लेने के बाद उसे अन्यत्र बेचकर कंपनी से धोखाधडी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एसके फाइनेंस कंपनी फतहनगर के पंकज शर्मा ने प्रकाशचंद्र डांगी पुत्र खेमाजी डांगी निवासी टेरिया लदनी मावली  व पुष्करदास वेष्णव पुत्र मांगीदास वैष्णव निवासी वाडा बडियार मावली के खिलाफ मामला दर्ज कराया जिसमें आरोपियों द्वारा उसकी कंपनी से वाहन पर वित्तीय लोन 12 लाख रुपए लेकर वाहन को अन्यत्र किसी दूसरी जगह पर बेचकर धोखाधडी करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूने मकान से सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र के गांव ओबरा कला में अज्ञात चोर एक मकान से सोने चांदी के जेवर और नगदी चुरा ले गए। पुलिस के अनुार हीराबाई पत्नी स्वर्गीय किशनसिंह निवासी ओबरा कला ने दी रिपोर्ट में बताया कि 12 मई की रात को 11 बजे से तडके साढे पांच बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उसके मकान से सोने व चांदी के जेवरात और 75 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है। गोगुंदा में ही अर्जुनलाल पुत्र सोहनलाल गमेती निवासी तकियों का भीलवाडा की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!