उदयपुर। उदयपुर—अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक मिनी ट्रक में अचानक आ लग गई। आग लगती देख चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर जावरमाइंस से पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे बारापाल क ेपास सीजर पैलेस होटल के सामने एक मिनी ट्रक में आग लग गई। ट्रक अहमदाबाद से उदयपुर की तरफ आ रहा था। ट्रक में आग लगी देख हाईवे पर वाहनों के पहिए रुक गए और देखते ही देख लंबी कतार लग गई और जाम हो गया। ट्रक में सरसों का तेल भरा हुआ था। सूचना पर जावरमाइंस से दमकल वाहन पहुंचा जिसने करीब बीस मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक को रोड किनारे किया और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया।
अहमदाबाद हाईवे पर तेल से भरे ट्रक में आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
