लेकसिटी में कल से रासेश्वरी देवी के श्रीमुख से गूंजेगी पंचम वेद की दिव्य ध्वनि
उदयपुर। उदयपुर में ब्रज गोपिका धाम सोसाइटी की ओर से प्रचारिका रासेश्वरी देवी के श्रीमुख से पंचम वेद श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य का आयोजन 17 से 25 मई तक यहां हिरणमगरी सेक्टर 13 स्थित आशीष वाटिका में होगा। जगद्गुरु स्वामी कृपालु महाराज की प्रमुख प्रचारिका के रूप में देवी भारत एवं विदेशों में सनातन वैदिक धर्म के दिव्य संदेश का प्रसार कर रही हैं। दीदी आराध्या व दीदी राधिका तथा आयोजन मंडल के शशि रंजन जानी, प्रताप चुग, लोकेश द्विवेदी, आलोक चतुर्वेदी व देवेंद्र श्रीमाली ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे…
