शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अब ब्लेकमेल

उदयपुर। जिले के बडगांव थानांतर्गत मनोहरपुर क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मना करने पर मारपीट कर ब्लेकमेल करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने लोकेश लौहार पुत्र छोगालाल लौहार निवासी मनोहरपुरा बडगांव के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और उसके द्वारा मना करने पर मारपीट व फोटो वीडियो से ब्लेकमेल करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतहसागर झील में मिला अधेड का शव
उदयपुर। शहर की फतहसागर झील में शुक्रवार को सुबह एक अधेड का शव पानी पर पडा मिला। सुबह मार्निंग वॉक पर गए लोगों ने पानी में शव पडा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा बल के जवानों की मदद से शव को झील के पानी से बाहर निकवलाया। उसके कपडों की जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान पुष्करलाल माली निवासी हनुमान चौक छोटा बेदला के रूप में हुई। पुलिस ने शव को एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घर में सोए वृद्ध के कान से बदमाश लूट ले गए सोने की मर्कियां
उदयपुर। जिले के कुराबड क्षेत्र में रात में अपने घर की पोल में सो रहे 90 वर्षीय वृद्ध के कान से अज्ञात बदमाश कान में पहनी सोने की मर्कियां लूट ले गए। पुलिस के अनुसार 90 वर्षीय धुला पुत्र हरजा डांगी निवासी फिला कारवाडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि 13 मई को देर रात करीब 3 बजे वह अपने घर के अंदर सोया हुआ था। तभी रात में चार बदमाश उसकी पोल में आए और नींद में सोए उसके कान में पहनी हुई सोने की करीब 10ग्राम वजनी मर्कियां खींचकर लूट ले भाग गए। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एमबी हॉस्पिटल परिसर से बाइक चोरी
उदयपुर। संभाग के सबसे बडे महाराणा भूपाल चिकित्सालय में दो दिन पहले रोगी का इलाज करवाने आए परिजन की समस्या तब और बढ गई जब पार्किंग में खडी की गई उसकी बाइक अज्ञात चोर ताला तोडकर चुरा ले गए। चिकित्सालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर दो चोर बाइक का ताला तोडकर चुराकर ले जाते दिखाई दिए। पुलिस अब इनकी पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है। पुलिस के अनुसार भुवाणा निवासी अब्बास अली हुसैन ने हाथीपोल थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता चिकित्सालय के इमरजेंसी में भर्ती थे। वह उनके इलाज के लिए यहां आया था और अपनी बाइक कार्डियोलॉजी विभाग की पार्किंग में रात को खडी की थी। सुबह लौटने पर उसे अपनी बाइक नहीं मिली। पार्किंग गार्ड से पूछतानेपर बताया कि देर रात को दो युवकों को बाइक चेतक की तरफ लेकर जाते दिखाई दिए थे। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर बाइक चुराने वाले दोनों युवक बाइक सहित चेतक मार्ग, कमिश्नर कार्यालय, सहेली मार्ग, पफतहपुरा ओर देवाली की तरफ जाते दिखाई दिए है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।
00000

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!