आईएएस, आईपीएस उत्तीर्ण करने पर उदयपुर के सिंधी युवाओं को 2 लाख नकद प्रोत्साहन
उदयपुर। एसएसडी उदय अकादमी नागपुर की राजस्थान शाखा की नव मनोनीत कार्यकारिणी की प्रथम बैठक शक्ति नगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में आयोजित की गई। राजस्थान शाखा के अध्यक्ष रमेश दतवानी ने बताया कि 7 जून को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण सिंधी समाज के विद्यार्थियों के लिए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी को लेकर एक मोटिवेशनल सेमिनार श्री झूलेलाल भवन शक्ति नगर में आयोजित किया जाएगा। मुख्य संरक्षक एवं पूर्व राज्यमंत्री हरीश राजानी ने घोषणा की कि सत्र 2027 में आईएएस एवं आईपीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उदयपुर निवासी सिंधी युवाओं को 2 लाख रुपए तथा आरएएस उत्तीर्ण करने पर 1 लाख…
