उदयपुर में पेट्रोल 3.24 व डीजल 3.01 रुपए हुआ महंगा

उदयपुर। देश में उत्पन्न हुए संकट का हवाला देते हुए पेट्रोलियम पदार्थों के दाम केंद्र सरकार द्वारा अचानक शुक्रवार को बढा दिए गए। बढ़ती कीमत का बोझ अब आम उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था। कीमतें बढने से उदयपुर में पेट्रोल 3.24 रुपए व डीजल 3.01 रुपए महंगा हो गया। इसके साथ ही उदयपुर में पेट्रोल की दर 105.54 रुपए प्रति लीटर से बढकर 108.78 रुपए और डीजल 90.96 रुपए प्रति लीटर से बढकर 93.97 रुपए प्रति लीटर हो गया। उदयपुर डिस्ट्रिक्ट पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर सोसायटी के सहसचिव मनोज गोयल ने बताया कि शुक्रवार से पेट्रोल एमएस (बीएस VI) की दर 108.78 रुपए प्रति लीटर हो गई। वहीं स्पीड पेट्रोल की कीमत 118.43 रुपए प्रति लीटर हो गई है जो कि 115.19 रुपए प्रति लीटर था। इसी तरह डीजल (बीएस VI) की कीमत 93.97 रुपए प्रति लीटर शुक्रवार से लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीएनजी की दरों में कोई बदलाव नहीं कर यथावत 89.20 रुपए प्रति लीटर है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!