चूरू पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगी के 15 लाख रुपये करवाए रिफंड; डीलरशिप के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी
म्यूल हंटर अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने ट्रेस किया पैसों का रूट जयपुर 17 मई। चूरू जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. के निर्देशन में साइबर अपराधियों और संदिग्ध बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान 'म्यूल हंटर' के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ सतपाल सिंह व वृत्ताधिकारी रतनगढ़ इनसार अली के सुपरविजन तथा थानाधिकारी गौरव खिड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ित के 15,00,000 रुपये उनके बैंक खाते में सकुशल रिफंड करवाए हैं। घटनाक्रम के अनुसार 8…
