लेकसिटी के हिम्मत सिंह उपाध्यक्ष एवं डॉ. भरत सिंह संयुक्त सचिव मनोनीत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 17 मई। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के वर्ष 2026-2030 के निर्विरोध सम्पन्न हुए चुनाव में लेकसिटी के हिम्मत सिंह चौहान उपाध्यक्ष एवं डॉ. भारत सिंह भाटी संयुक्त सचिव पद पर मनोनीत हुए हैं।
जिला जिम्नास्टिक संघ के मीडिया प्रभारी सुदर्शन सिंह भाटी ने बताया कि रविवार को कोटा में सम्पन्न राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के चुनाव में चैन सिंह राठौड़ को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान, सचिव परमेश्वर प्रजापत तथा कोषाध्यक्ष सीए सुदीश कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती डिम्पल सोलंकी निर्विरोध मनोनीत हुए हैं। उल्लेखनीय है कि हिम्मत सिंह चौहान जिला जिम्नास्टिक संघ उदयपुर के अध्यक्ष एवं डॉ. भरत सिंह भाटी सचिव एवं डिम्पल सौलंकी कोषाध्यक्ष है। तीनों के मनोनयन पर जिला जिम्नास्टिक संघ एवं खिलाड़ियों ने बधाई प्रेषित की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!