Udaipur News

श्री चारभुजानाथ के मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई

श्री चारभुजानाथ के मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई

उदयपुर, 3 फरवरी। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर के समीप बड़गांव गांव स्थित चारभुजा मंदिर पर ध्वजा चढाई गई। इस अवसर पर विधि विधान से हवन एवं पूजन आदि का आयोजन हुआ और मंगलाचार व चारभुजा नाथ के जयकारों के साथ ध्वजा चढाई गई। कार्यक्रम में गांव के सभी समाज के प्रतिनिधियों, पुरूष-महिलाएं एवं युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया।
Read More
विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता में देशभर से मिलीं प्रविष्टियां

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता में देशभर से मिलीं प्रविष्टियां

उदयपुर, 3 फरवरी। फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली व पारिस्थितिकी एवं आजीविका कार्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एवं राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता डिजिटल माध्यम से संपन्न हुई। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य आर्द्रभूमि क्षेत्र जिनमें अंतर्देशीय आर्द्रभूमि व तटीय आर्द्रभूमि तथा मानव निर्मित आर्द्रभूमि जैसे मछली के तालाब, चावल के खेत, नमक बनाने के कुंड, मानव निर्मित तालाब, बाँध व अन्य जलाशय का संरक्षण करना है और उन्हें उनके मूल स्वरूप में वापस लाना है। कार्यक्रम संचालक डॉ ओमप्रकाश…
Read More
योग से मिथुन को मिला नवजीवन

योग से मिथुन को मिला नवजीवन

कोमा से बाहर निकलकर दैनिक जीवन में अपनाया योग हठ योग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड उदयपुर, 3 फरवरी। उदयपुर के भुवाणा क्षेत्र के रूपनगर निवासी मिथुन गमेती को योग से नया जीवन मिला है। मिथुन ने बताया कि माह फरवरी 2021 में एक गंभीर दुर्घटना में वे 1 महीने के लिए कोमा में चले गये। मई माह 2021 में एक चिकित्सक से परामर्श के दौरान उन्होंने दवाई के साथ साथ नियमित योग की सलाह दी और योग को अपनाकर आज उन्होंने नया जीवन प्राप्त किया है। योग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते मिथुन ने पश्चिमोत्तानासन की आधे घंटे की…
Read More
सूचना केन्द्र वाचनालय के पाठकों को दी सूजस एप की जानकारी

सूचना केन्द्र वाचनालय के पाठकों को दी सूजस एप की जानकारी

उदयपुर, 3 फरवरी। उदयपुर में सूचना केंद्र लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को राज्य सरकार की योजनाओं के साथ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से तैयार किये गये सुजस एप के बारे में जानकारी दी गयी। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने सूजस एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अवगत कराया कि इस एप पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व फ्लेगशिप कार्यक्रमों की अपडेट जानकारी मिलेगी और यह एप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए काफी उपयोगी रहेगा। डॉ. शर्मा ने अनुप्रति योजना…
Read More
एमजी कॉलेज की छात्राओं ने किया सौर वेधशाला का भ्रमण

एमजी कॉलेज की छात्राओं ने किया सौर वेधशाला का भ्रमण

उदयपुर, 3 फरवरी। मीरा कन्या महाविद्यालय के भूगोल परिषद के तत्वावधान में भूगोल विभाग की 26 छात्राओं ने डॉ. संध्या पठानिया और डॉ. पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को फ़तेहसागर झील स्थित सौर वेधशाला का भ्रमण कर कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। सौर वेधशाला की फ़ैकल्टी ने प्रमुख प्रो. शिबू के. मैथ्यू के निर्देशन में सूर्य, सौर कलंक, सोलर फ़्लेरस इत्यादि के बारे में रोचक और महत्त्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को उपलब्ध करवायी।
Read More
विद्याथियों कीे डिजीटल बैंकिंग की जानकारी दी

विद्याथियों कीे डिजीटल बैंकिंग की जानकारी दी

उदयपुर, 3 फरवरी। राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक सविना खेडा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोल की पाटी में आयोजित वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को डिजीटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मोबाइल फोन पर आने वाले अनजान कॉल पर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं देने के साथ ही विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं के बारे में बताया। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, दस्तकारी ऋण, हाउस ऋण, कार ऋण, व्यक्तिगत ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना आदि की भी जानकारी दी गई। शिविर में बैंक शाखा प्रबन्धक…
Read More
टीएसी सदस्य पंडया ने फतह मेमोरियल भवन का किया दौरा

टीएसी सदस्य पंडया ने फतह मेमोरियल भवन का किया दौरा

उदयपुर, 3 फरवरी। राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति व टीएसी सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या ने फतह मेमोरियल भवन में चल रहे पर्यटन विभाग कार्यालय, यात्रियों के ठहरने हेतु तत्कालीन समय में बने कमरों तथा भवन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होनें इस ऐतिहासिक हेरिटेज भवन के रखरखाव व संरक्षण के साथ उसमें मेवाड़ की कला संस्कृति आधारित एक म्यूजि़यम स्थापित करने हेतु एक विशेष कार्य योजना बनाकर राज्य सरकार को भेजने हेतु देवस्थान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। पंड्या ने बताया उचित रखरखाव से यह भवन उदयपुर में पर्यटन के लिए एक नया पॉइंट बन सकता हैं। पंड्या ने…
Read More
रीको के नये औद्योगिक क्षेत्र आमली में औद्योगिक भूखण्ड आवंटन की ई-लॉटरी निकाली

रीको के नये औद्योगिक क्षेत्र आमली में औद्योगिक भूखण्ड आवंटन की ई-लॉटरी निकाली

उदयपुर, 3 फरवरी। उदयपुर जिले में रीको द्वारा नये औद्योगिक क्षेत्र आमली तहसील मावली में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए राजस्थान के मूल निवासियों के लिए सीधे औद्योगिक भूखण्डों के आवंटन हेतु ई-लॉटरी शुक्रवार को मेवाड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित रीको इकाई कार्यालय में निकाली गई। इस प्रक्रिया के तहत सफल आवेदको तुरन्त मैसेज से सूचना प्राप्त हो गई। ई-लॉटरी में अतिरिक्त महाप्रबन्धक (ई एम), रीको, जयपुर अजय गुप्ता, मावली के उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा, राजस्थान वित्त निगम सहायक प्रबंधक गोरांग नागर व वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक रीको अजय पण्ड्या उपस्थित रहे। ईलॉटरी के…
Read More
खेलो इडिया यूथ गेम्स में राजस्थान कयाकिंग टीम का बेहतर प्रदर्शन

खेलो इडिया यूथ गेम्स में राजस्थान कयाकिंग टीम का बेहतर प्रदर्शन

दो रजत व  तीन कास्य पदक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव उदयपुर, 3 फरवरी। मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इडिया यूथ गेम 2023 के तहत राजस्थान की कयाकिंग टीम ने दो रजत व  तीन कास्य पदक प्राप्त कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान कयाकिंग एसोसिएयशन के अध्यक्ष पीयूष कच्छावा ने बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार टीम ने दो रजत, 3 कास्य व 2 रनर अप ट्रॉफी अपने नाम कर राजस्थान में इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम में हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ने 100 व 200 मीटर प्रतिस्पर्द्धा में बेहतर प्रदर्शन कर 2 रजत प्राप्त…
Read More
कलक्टर ताराचंद मीणा ने ली जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक

कलक्टर ताराचंद मीणा ने ली जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक

कहा- ग्राम्यजनों को अनूठी राहत देगी राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना उदयपुर, 3 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है और उदयपुर अंचल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ग्राम्यजनों के लिए बड़ी राहत देगी। कलक्टर मीणा शुक्रवार को जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। कलक्टर मीणा ने योजना के प्रावधानों को ग्रामीणों तक पहुंचाने की उपयुक्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले के अधिक से अधिक…
Read More
error: Content is protected !!