यूडीएच सलाहकार जीएस संधू का उदयपुर दौरा
खेल गांव का किया दौरा, खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा उदयपुर, 11 फरवरी। सेवानिवृत आईएएसू और स्वायत्त शासन,नगरीय विकास विभाग और आवासन मंडल सलाहकार जीएस संधू शनिवार को उदयपुर यात्रा पर रहे और खेल सुविधाओं का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। संधू आज दोपहर में जिला मुख्यालय पर स्थित महाराणा प्रताप खेल गांव पहुंचे और यहां पर खिलाड़ियों को दी जाने वाली खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ेन संधू को क्रिकेट खेल स्टेडियम, मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम, तरणताल, हॉकी एस्ट्रोटर्फ, बास्केटबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट का अवलोकन कराया और खेल…
