मीरा कन्या महाविद्यालय में बोर्दिया दंपत्ति ने भेंट की 150 पुस्तकें

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 10 फरवरी। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की अंग्रेजी साहित्य की छात्राओं के लिए शुक्रवार का दिन सौगातों भरा रहा। इस दौरान उन्हें सीए दम्पत्ति संजय बोर्दिया व श्रीमती रीना बोर्दिया द्वारा 150 अंग्रेज़ी पुस्तकों को निःशुल्क भेंट किया।
महाविद्यालय प्राचार्य मीना बया ने बताया कि अंत्योदय फ़ाऊंडेशन के कार्यकर्ता व सीए संजय बोर्दिया व सीए रीना बोर्दिया ने मीरा कन्या महाविद्यालय के अंग्रेजी साहित्य विभाग को अपने संग्रह में से 150  साहित्यिक पुस्तकों को भेंट किया। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं के हित में दी गई भेंट के लिए सराहना की व आशा जताई कि विद्यार्थियों को पढ़ने के लिये बेहतरीन साहित्य मिलेगा। इस अवसर पर संजय बोर्दिया ने स्वलिखित पुस्तक ‘द क्लेम’ व महेन्द्र मेहता लिखित पुस्तक ‘लेडर टू वकबलरी’ की प्रतियाँ भी भेंट की। पुस्तकों में लेखक अमिताभ घोष, जॉन ग्रिशाम, नदीम असलम, आदि कई मशहूर लेखकों की पुस्तकें शामिल है। व्याख्याता श्रीमती मंजू बारूपाल व तराना परवीन ने आभार जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!