Udaipur News

जी-20 की द्वितीय सस्टेनेबल वित्तीय कार्यसमूह की बैठक की तैयारियों पर हुई चर्चा

जी-20 की द्वितीय सस्टेनेबल वित्तीय कार्यसमूह की बैठक की तैयारियों पर हुई चर्चा

अतिथियों को शहर के सौंदर्य और कला-संस्कृति से रूबरू करवाने के दिए निर्देश उदयपुर, 10 फरवरी। उदयपुर में आगामी मार्च माह में प्रस्तावित जी-20 की द्वितीय बैठक की तैयारियों को लेकर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का दल उदयपुर दौरे रहा। इस दौरान वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल की स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, एसपी विकास शर्मा एवं अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अंजलि राजोरिया सहित अधिकारियों ने आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। विदेश मंत्रालय से पहुंचे अधिकारियों…
Read More
मुख्यमंत्री ने बचत, राहत बढ़त थीम पर प्रस्तुत किया बजट

मुख्यमंत्री ने बचत, राहत बढ़त थीम पर प्रस्तुत किया बजट

हर वर्ग को ध्यान में रखकर दी कई सौगातें  उदयपुर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को बचत, राहत बढ़त थीम पर प्रस्तुत बजट वर्ष 2023-24 हर वर्ग के लिए सार्थक साबित रहा। उदयपुर के नगर निगम के पंडित दीनदयाल सभागार में बजट सत्र के लाइव प्रसारण के दौरान उदयपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगांें ने हर वर्ग के हित में ऐतिहासिक बजट बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। हर घोषणा पर बजी तालियां, मुख्यमंत्री जिंदाबाद के लगे नारे: खचाखच भरे नगर निगम के पंडित दीनदयाल सभागार में…
Read More

एमनेस्टी स्कीम: 31 दिसंबर तक लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए शिविर 13 को

उदयपुर, 10 फरवरी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से एमनेस्टी स्कीम के तहत 31 दिसंबर तक के लंबित विशेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए 13 फरवरी को वृत्त के सभी उपखंड कार्यालय में शिविर आयोजित होगा। निगम के अधीक्षण अभियंता गिरीश जोशी ने बताया कि ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार अजमेर डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एमनेस्टी स्कीम के तहत 31 दिसंबर 2022 तक कृषि के नियमित व कटे हुए एवं कृषि श्रेणी के अतिरिक्त कटे हुए विद्युत कनेक्शनों की बकाया राशि जमा करवा पुनः स्थापित करने हेतु इस स्कीम के तहत बकाया राशि में राहत…
Read More
राजसमंद में ट्रक की चपेट में आने से पांच की मौत, सभी एक ही परिवार के

राजसमंद में ट्रक की चपेट में आने से पांच की मौत, सभी एक ही परिवार के

एक ही बाइक से पांच लोग विवाह समारोह में जा रहे थे, सीआरपीएफ का जवान चला रहा था बाइक उदयपुर। राजसमंद जिले में गुरुवार रात हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक बाइक से किसी शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे कि भीम के समीप सदारण के समीप वह एक ट्रक की चपेट में आ गए थे। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिनमें सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है, जो बाइक चला रहा था। बताया गया कि नेशनल हाईवे आठ पर राजसमंद जिले के भीम कस्बे के पास कूकरखेड़ी…
Read More
उदयपुर की सेंट्रल जेल में मिला मोबाइल, सूरजपोल थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मामला

उदयपुर की सेंट्रल जेल में मिला मोबाइल, सूरजपोल थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मामला

उदयपुर। यहां सेंट्रल जेल की बैरक नंबर नौ में एक मोबाइल बरामद हुआ है। इसको लेकर जेल प्रशासन ने सूरजपोल थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इससे जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं कि जहां जेल अधिकारियों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है, वहां मोबाइल कैसे पहुंचा? इससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था भी संदेह के घेरे में आ गई है। जेलर और ड्यूटी पर तैनात प्रहरियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। बिना जांच के लिए जेल में कोई सामान नहीं ले जाया जाता तो वहां मोबाइल बिना किसी की जानकारी के पहुंचना…
Read More
उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट मामले में एटीएस ने दायर की 1773 पन्नों की चार्जशीट

उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट मामले में एटीएस ने दायर की 1773 पन्नों की चार्जशीट

उदयपुर। शहर के निकट ओड़ा स्थित रेलवे ब्रिज विस्फोट के मामले में घटना के 85 दिन बाद एटीएस ने उदयपुर की अदालत में गुरुवार को चार्जशीट दायर की है। 1173 पन्नों की चार्जशीट में 12 आरो​पी शामिल हैं, जिनमें से 6 आरोपी पिता—पुत्र हैं। चार्जशीट में एटीएस ने बताया कि आरोपित बिहारी लाल और अंकुश ने सुरेश उपाध्याय से विस्फोट खरीदा था। बिहारी लाल और अंकुश पेट्रोलियम ओंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के नाम से विस्फोटक को माइंस पर बेचने का दावा कर रहे थे, लेकिन विस्फोटक माइंस पर काम में नहीं लिए जा रहे थे। इसे अवैध रूप से बेचा…
Read More
उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पिंजरा तोड़ भागा तेंदुआ, डेढ़ घंटे तक दहशत 

उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पिंजरा तोड़ भागा तेंदुआ, डेढ़ घंटे तक दहशत 

वनकर्मियों के धरने पर होने से बंद था बायोलॉजिकल पार्क, घटना के समय एक भी पर्यटक नहीं था और इसकी वजह से टला हादसा, ट्रेकुलाइज कर वापस पिजरे में डाला उदयपुर। यहां सज्जनगढ़ स्थित बायलॉजिकल पार्क के इनक्लोजर (पिंजरे) से एक तेंदुआ बाहर निकल गया। इसके चलते डेढ़ घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रेकुलाइज कर वापस पिंजरे में डाला गया। वनकर्मियों के अपनी 15 सूत्री मांगों के चलते बायोलॉजिकल पार्क का मुख्य गेट बंद था, जिसके चलते तेंदुआ बाहर बस्ती की ओर से नहीं आ पाया और हड़ताल के चलते बायोलॉजिकल पार्क…
Read More
पिपड के ग्रामीणों ने कलेक्टर से की मोबाइल टावर की स्थापना की मांग

पिपड के ग्रामीणों ने कलेक्टर से की मोबाइल टावर की स्थापना की मांग

डिजिटल इंडिया और आई टी दौर में नेटवर्क ओर मोबाइल टावर नही होने से ग्रामीणों को राशन की फिंगर ,ओर मनरेगा के कामो के ऑन लाइन हाजरी नही होने से घर लौट रहे है श्रमिक जिला मुख्यालय से 35 किमी हल्दीघाटी मार्ग पर प्रस्तावित नेशनल हाइवे संख्या 162 ई से महज 3 किमी दूर स्थित लोसिंग पंचायत के पिपड गांव में आजादी के 75 वर्षों के बाद भी कॉल लगना सम्भव नही है यहां तो ठीक था ,परन्तु राज्य और केंद्र सरकार द्वारा सभी योजनाओं को ऑन लाइन करने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,खाद्य…
Read More
रक्तदान शिविर “रक्तगौरव” का आयोजन 12 को

रक्तदान शिविर “रक्तगौरव” का आयोजन 12 को

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम, उदयपुर और यातायात पुलिस विभाग, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आगामी रविवार 12 फरवरी को तारक गुरू जैन ग्रंथालय शास्त्री सर्कल पर प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । ग्रुप अध्यक्ष आशीष रत्नावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से आयोजन का प्रचार किया जा रहा है और शहर के गणमान्य नागरिकों से इस पुनीत कार्य में जुड़ने का आह्वान किया जा रहा है । ग्रुप सचिव तनुजय किकावत ने बताया…
Read More
वन्दे भारत ट्रेन चलाना रेलवे बोर्ड के हाथ, फिलहाल कोई उम्मीद नहीं

वन्दे भारत ट्रेन चलाना रेलवे बोर्ड के हाथ, फिलहाल कोई उम्मीद नहीं

-रेक उपलब्धता पर रेलवे बोर्ड करेगा निर्धारित ट्रेन संचालन उदयपुर। उदयपुर-मुंबई के बीच वन्दे भारत ट्रेन चलने की दूर दूर तक कोई संभावना नहीं है और फिलहाल इसकी उम्मीद करना भी बेमानी होगा। वन्दे भारत ट्रेन चलाना रेलवे बोर्ड निर्धारित करता है और अभी रेलवे बोर्ड की तरफ से कोई ऐसे संकेत नहीं है कि उदयपुर-मुंबई के बीच ऐसी कोई वन्दे भारत ट्रेन का शिड्यूल तय किया गया है। रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य जयेश चंपावत द्वारा हाल ही हुई समिति की बैठक में उदयपुर-मुम्बई के बीच वन्दे भारत ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड अधिकारियों के बीच…
Read More
error: Content is protected !!