थाना झल्लारा। दिनांक 08.02.2023 को प्रार्थी वालजी पिता दलजी निवासी माण्डली, झल्लारा ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 03.02.23 को सुबह 7.00 बजे हमेशा की तरह हनुमान जी मन्दिर जो हमारे गांव माण्डली में है दर्शन करने गया तो देखा कि मंदिर की दान पेटी का लाॅकर टुटा हुआ है। जिस पर मैने गांव के कुछ लोगों को मौके पर बुलाया। हम मंदिर की पेटी हर मंगलवार को खोलते है तथा राशी गिनते है व मन्दिर की समिति के खाते मंे जमा कर देते है। मन्दिर की दान पेटी मंे से करीब 10000 रुपये अज्ञात चोर चुरा कर ले गये है। वगैरा पर प्रकरण संख्या 19/2023 धारा 457,380 भादस मंे दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकासशर्मा द्वारा सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधांे का वर्कआउट करने हेतु समस्त थानाधिकारियांे को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एंव श्रीमती सुधा पालावत वृत्ताधिकारी वृत सलुम्बर के सुपरविजन में रमेशचन्द्र थानाधिकारी, झल्लारामय टीम द्वारा दिनांक 09.02.2023 को आसूचना के आधार पर प्रकरण में केदारेश्वर मंदिर के पास से 01. वाला पिता खुमा निवासी केवदा, मोरीला थाना सलुम्बर 03. धुलाराम उर्फ लक्ष्मण पिता गोता निवासी बेडावल, सेलपुर व 03. देवीलाल पिता वक्ताजी निवासी केवदा थाना सलुम्बर को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्तों ने माण्डली हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात करना कबुल किया गया। जिस पर अभियुक्तों के कब्जे से मोटर साइकिल व चोरी करने हेतु मंदिर के ताले तोडने हेतु काम में लिए गये लोहे की रोड व सरिये को जब्त किया गया।
अभियुक्तों ने निम्न वारदात करना भी स्वीकार कियाः-
- करीब 3-4 महीने पहले वाला पिता खुमा मीणा निवासी केवदा मोरीला थाना सलुम्बर, लसीया पिता मोता मीणा निवासी सरवणी,भेरा पिता मोता मीणा निवासी सरवणी,हुरजी पिता गांगा मीणा निवासी सरवणी लसीया की मोटर साईकिल और सरिया लेकर घर से रात को निकले थे। कोई भी मोबाइल फोन लेकर नही आया था और चारो मोटर साईकिल से होते हुए खोलडी से अमलोदा हो विरवा गांव से पहले रोड के पास मोटर साईकिल खडी की फिर चारो पैदल पैदल चले फिर मैन रोड पर पक्का मकान था जो बाहर से ताला लगा हुआ था। जिसे चारो ने लोहे के सरिये से घर का ताला तोडा और घर के अन्दर प्रवेश करके सोने चांदी की जेवर चोरी किये। रास्ते मंे आपस मंे बंटवारा कर मोटर साईकिल से चले गये।
- . करीब 2-3 महीने पहले वाला पिता खुमा मीणा निवासी केवदा मोरीला थाना सलुम्बर व धुलिया पिता गोता मीणा निवासी बेडावल थाना सलुम्बर दोनो धुलिया की मोटर साईकिल लेकर रात को घर से निकले थे फिर अखेपुर के पास बाडे मंे मेाटर साईकिल खडीकर 12.00 बजे रात्रि मंे वहा से शेषपुर गये। जहां पर मंदिर का ताला तोडकर अन्दर से चांदी के छोटे व बडे छत्तर चुराये। फिर वहा से चले गये।
- लगभग 02 महीने पहले वाला पिता खुमा मीणा निवासी केवदा मोरीला थाना सलुम्बर व लसीया पिता मोता मीणा निवासी सरवणी,भेरा पिता मोता मीणा निवासी सरवणी,हुरजी पिता गांगा मीणा निवासी सरवणी चारो लसीया की मोटर साईकिल लेकर रात को निकले थे। जहां से डगार गांव के पास पहुंचे जहां पर एक बाडे के पास मोटर साईकिल खडी की और चारो पैदल पैदल रेबारियो की धाणी गांव मंे गये। हुरजा ने धोती पहन रखी थी सभी ने अपने मुंह कपडे से बांध रखे थे।वालिया घर के बाहर खडा रहा और रखवाली कर रहा था। लसीया,भेरा,हुरजी तीनो घर के आंगन में गये जहां पर औरते सो रही थी। जिनके गले व कान तथा नाकसे सोने की चैन,कांटा व जव डोडी चोरी किये। फिर औरतो के चिल्लाने से चारो वहा से भाग गये और रास्ते मंे आपस में बंटवारा कर भाग गये।
- करीब 8-9 दिन पहले वाला पिता खुमा मीणा निवासी केवदा मोरीला थाना सलुम्बर व धुलिया पिता गोता मीणा निवासी बेडावल थाना सलुम्बर व देवीलाल मीणा पिता वक्ता मीणा निवासी केवदा तीनों धुलिया की मोटर साईकिल लेकर घर से निकले व मांडली पहुचे। जहां हनुमान मंदिर मंे 8 हजार रुपये चोरी कर आपस मंे बांटे।
- करीब 8-9 दिन पहले वाला पिता खुमा मीणा निवासी केवदा मोरीला थाना सलुम्बर व धुलिया पिता गोता मीणा निवासी बेडावल थाना सलुम्बर व देवीलाल मीणा पिता वक्ता मीणा निवासी केवदा तीनो धुलिया की मोटर साईकिल लेकर घर से निकले व माताजी मंदिर हडमतिया मंे 03 हजार रुपये चोरी किये जो भी आपस में बांटे।
- करीब साल भर पहले दिनांक 31/12/2022 के दिनवाला पिता खुमा मीणा निवासी केवदा मोरीला थाना सलुम्बर व भेरिया,भेरा पिता मोता मीणा निवासी सरवणी थाना सलुम्बर दोनो भबराना गांव मेंदुकान में ताले तोेडे थे।
अभियुक्तगणों से थाना सर्कल एंव अन्य थाना क्षेत्र मंे भी वारदात करना संभव है इस सबंध मंे रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर गहनता से अनुसंधान जारी है अन्य कई वारदात के खुलासे की सभंावना है।
गिरफतार शुदा अभियुक्त वाला उर्फ वालिया मीणा का आपराधिक रिकार्डः-
क्र. स. प्रकरण संख्या धारा चार्जशीट नम्बर थाना
1. 50/2009 143,341,323,504 भा.द.स. 26/2009 थाना सलुम्बर
2. 30/2012 379 भादस 160/2012 थाना झल्लारा
3. 10/2019 379 भादस 191/2019 थाना सलुम्बर
4. 276/2017 457,380 भादस 182/2019 थाना सलुम्बर
5. 280/2018 457,380 भादस 232/2018 थाना सलुम्बर
6. 19/2023 457,380 भादस लम्बित थाना झल्लारा
टीम सदस्यः रमेशचन्द्र थानाधिकारी थाना झल्लारा, किशोर सिंह सउनि, भुपेन्द्र सउनि, महेन्द्र सिंह हैड कानि.1541, कलपेश हैड कानि 2430, गणेशाराम कानि.1048, प्रवीण सिंह कानि.574, कैलाश कानि 2780, जितेन्द्र सिंह कानि 2827, आशीश कानि 172, हिरालाल कानि.2594।
