भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी करेंगे संजय भंडारी का सम्मान

उदयपुर। लॉयन्य क्लब के बहुप्रांतीय अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहकर सात साल की सेवा देने वाले संजय भंडारी का रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का सम्मान करेंगे। सम्मान समारोह उदयपुर के होटल पेंडोरा ग्रांड में आयोजित होगा। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जोशी होंगे। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिसोदिया एवं राजेन्द्र प्रसाद सनाढ्य ने बताया कि भंडारी ने सात साल की सेवा कार्य दौरान कई कीर्तिमान स्थापित किए। कोविड काल में लायंस अंतरराष्ट्रीय ने उनकी सेवाओं को देखते हुए लगातार 2 वर्षों तक प्रांतपाल के रूप में नेतृत्व प्रदान किया। कार्यक्रम में राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। साथ ही भंडारी के सफल कार्यकाल में सक्रिय योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!