पेट्रोल पंप से पेट्रोल, डीजल भरा कर रूपये नही देकर भाग जाने वाली गैंग का किया पर्दाफाश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

03 अभियुक्त गिरफ्तार अल्टो कार जब्त

थाना प्रतापनगर। दिनांक 19.07.2023 को प्रार्थी नरेन्द्र सिंह पिता विजेन्द्र सिंह निवासी झालांे की भागल, ग्राम रुन्उेडा, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मैं पेट्रोल पम्प भोले शम्भू फ्यूल्स इंडियन ऑइल काॅरपोरेशन लिमिटेड,NH 76, पावर हाउस के पास, ग्राम जिंक स्मेल्टर, उदयपुर पर ग्राहकों के पेट्रोल डीजल भरने का कार्य करता हूं। दिनांक 19.07.2023 को मैं उक्त पेट्रोल पम्प पर अपनी ड्यूटी कर रहा था उसी दौरान समय रात को 12 बजे एक वाहन सुजुकी अल्टो कार पंजीयन क्रमांक RJ 27 CE 3928 पेट्रोल पम्प पर आई। इसमें कुल 03 व्यक्ति थे। उन्होने बताया कि हमारे स्-ज् चल रही है और उसमे डीजल समाप्त हो गया है। मेरे द्वारा 149.72 लीटर डीजल राशी 14100.63 भरा गया। मैं पैसे लेने उनके पास गया तो पेट्रोल व डीजल के पैसे ना देकर कार को स्पीड से भगा के ले गए। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर भुवन भुषण यादव द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये घटना में शामिल अभियुक्तों की षिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। जिसपरश्री मंजीत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहरव श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक, वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में हिमांषु सिंह थानाधिकारी प्रतापनगर नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तलाश करते हुए नाकाबंदी के दौरान प्रकरण की वारदात मंे प्रयुक्त गाडी के हुलिये के आधार पर संदिग्ध 01. महेन्द्र सिंह पिता विजय सिह राजपुत, निवासी बिछावेडा सगावतो के घर, डबोक उदयपुर 02. राजेन्द्र सिंह पिता हिम्मत सिंह राजपुत निवासी बिछावेडा हिरावत, डबोक, उदयपुर 03. अर्जुन सिंह पिता नाहर सिंह निवासी बिछावेडा सगावतो के घर, डबोक, उदयपुर को डिटेन किया जाकर तीनों से प्रकरण की वारदात के संबंध मंे पुछताछ की गयी तो उक्त तीनों के द्वारा प्रकरण की वारदात कारित करना स्वीकार किया। जिस पर तीनों अभियुक्तों को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

तरिका वारदात:-गिरफ्तारशुदा तीनों अभियुक्तों ने पुछताछ में बताया कि तीनों अभियुक्त मिलकर रात के समय अल्टो कार जिसके ओरिजनल नम्बर त्श्र 27 ब्स् 3923 है। जिसका उपयोग करते हुए वारदात करते समय पेट्रोल पंप पर जाने से पहले कार की नम्बर प्लेट पर स् की जगह म् व लास्ट 3 की जगह 8 नम्बर का स्ट्रीकर नंबर प्लेट पर चिपका कर के पहले से चिन्हित पेट्रोल पंप (सुनसान स्थान पर स्थित हो) पर देर रात को जाते। जहां पंप के कर्मचारी को अपने यहां पर एल एण्ड टी चलने या अपने टेªेलर मे डीजल खत्म हो जाने की बात बताकर अपने साथ लाये हुए प्लास्टिक के बडे ड्रमों मे डिजल भरवा देते। साथ ही वारदात मे प्रयुक्त कार मंे भी पेट्रोल भरवा देते एंव बिना रूपये दिये ही पेट्रोल पंप से भाग जाते।

अभियुक्तों के द्वारा कारित अन्य वारदातें:-गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों ने पुछताछ में पुलिस थाना सुरजपोल, थाना वल्लभनगर, बारापाल थाना टीडी, सिमेंट फेक्ट्री थाना डबोक जिला उदयपुर एंव थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ मंे स्थित पेट्रोल पंप पर भी इसी प्रकार की वारदातें करना स्वीकार किया है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है जिनसे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!