उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि श्रावण के तृतीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की विधि विधान परम्परागत रूप से अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे रजत पालकी में सवार हो जल भ्रमण पर निकलेंगे। जहां आशुतोष भगवान का नव जल से अभिषेक किया जाएगा।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण के तीसरे सोमवार व अधिक मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर आशुतोष भागवान श्री महाकालेश्वर रजत पालकी मे ंसवार हो सभामण्डप से मंदिर परिक्रमा करते हुए गंगा घाट जाएंगे। जहां आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर को जल भ्रमण करा पूजा अर्चना कर महाआरती की जाएगी।
श्रावण महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर प्रातःकाल प्रभु महाकालेश्वर का रूद्री पाठ व विभिन्न नदियों से लाए नव जल से सहस्त्रधारा अभिषेक कराया जाएगा तथा पण्डितों द्वारा महाकालेश्वर महादेव का रूद्री पाठ सुनाया जाएगा। दर्शनार्थ आए शिवभक्तों को जलाभिषेक के लिए सभामण्डप में स्थित घट के माध्यम द्वारा जलाभिषेक कराने की व्यवस्था है साथ ही नर्बदेश्वर महादेव पर दर्शनार्थी जलाभिषेक कर अपना मनोवांछित वर की कामना कर पाएंगे।
श्रावण महोत्सव के संयोजक एडवोकेट सुन्दरलाल माण्डावत ने बताया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार को निकलने वाली शाही सवारियां की तैयारियां चल रही है बैनर, पोस्टर, पेम्पलेट्स, फ्लेक्स आदि तैयार हो गए है जिन्हें शाही सवारी मार्ग में लगवाने का उत्तरदायित्व विनोद कुमार शर्मा, महिपाल शर्मा को सौंप गया।
रजत वर्ष महोत्सव व श्रावण महोत्सव में अधिक मास के प्रथम सोमवार पर उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध झील गणगौर घाट स्थित देवस्थान विभाग का आत्मनिर्भर मंदिर श्री भीम परमेश्वर में प्रदोष काल में सायंकाल 7 बजे हरिद्वार व विश्व काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर व चांदपोल नागरिक समिति द्वारा की जाएगी। भव्य आरती में प्रन्यास पदाधिकारी, चांदपोल क्षेत्रवासी, व भक्तजन उपस्थित रहेंगे। जिसमें देवस्थान विभाग, चांदपोल नागरिक समिति, सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्रीमहाकालेश्वर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बैठक में झीलों की स्वच्छता, पवित्रता अविरल धारा के निरन्तर प्रवाह व शहर, राज्य व देश की खुशहाली के साथ साथ उदयपुर शहर के आम नागरिक व शहरवासियों का झील पर गन्दगी न कर उस साफ रखने की अपील की भावना के साथ सोमवार 24 जुलाई 2023 को प्रदोषकाल सायं 7 बजे भीम परमेश्वर महोदव मंदिर पर भव्य गंगा आरती व नवजल पूजन किया जाएगा। जिसमें प्रशासन की ओर से संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के आज अन्न यज्ञ सेवा समिति के के.जी पालीवाल, भंवरलाल पालीवाल, विनोद कुमार शर्मा, महिपाल शर्मा, साहिल भट्ट,गोपाल लोहार, अश्विनी पालीवाल, पुरूषोत्तम जीनगर, आलोक बाहेती, प्रभाष सुखवाल, रमेश शेखावत, दिनेश मेहता, गिरिराज सोनी, आरती जोशी, प्रतीक्षा मेहता आदि उपस्थित थे।
श्रावण के तृतीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर करेंगे जल भ्रमण
