पिछोला झील स्थित श्री भीम परमेश्वर महादेव पर हुई भव्य गंगा आरती
नवजल का किया पूजन उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर का रजत वर्ष महोत्सव व श्रावण महोत्सव में अधिक मास के प्रथम सोमवार पर उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध झील गणगौर घाट स्थित देवस्थान विभाग का आत्मनिर्भर मंदिर श्री भीम परमेश्वर में प्रदोष काल में सायंकाल 7.15 बजे हरिद्वार व विश्व काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर व चांदपोल नागरिक समिति द्वारा की गई। इस भव्य आरती में प्रन्यास पदाधिकारी, चांदपोल क्षेत्रवासी, व भक्तजन उपस्थित रहे। भव्य गंगा आरती नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड, प्रो. गौरव वल्लभ राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस, पंकज शर्मा, सुधीर जोशी,…
