धानमंडी विद्यालय में छात्र संसद चुनाव

उदयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धानमंडी में छात्र संसद के चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुए | चुनाव के बाद परिणाम घोषित किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर लक्षिता टेलर एवं उपाध्यक्ष पद पर जोहा नकवी ने विजय प्राप्त की । चुनाव प्रभारी जगदीश जाट ने बताया कि प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी चुनाव पूर्णतः प्रक्रिया के अनुसार ही हुए जिसमें विद्यार्थियों ने मतदान के अधिकार को समझा। साथ ही मतदान की प्रक्रिया को भी जाना । संस्था प्रधान ऋचा रूपल ने बताया कि इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल विकसित होगा तथा प्रशासन की ओर से मतदाता पंजियन का संदेश भी प्रसारित होगा। किरण दुर्गावत ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीक़े से संपन्न करवाने हेतु नीता लालवानी , वंदना चौधरी, जगदीश जाट, योगिता वाधवनी, कमलेश एवं सभी शिक्षकों की कमेटियाँ गठित की। धानमंडी विद्यालय ज़िले का पहला अंग्रेज़ी माध्यम में संचालित सरकारी स्कूल है जो अपनी गुणप्रद शिक्षा के लिए जाना जाता है तथा शहर का ऐसा पहला विद्यालय है जिसका बोर्ड परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रेखा मेहता, प्रतिभा आनंद, रश्मि देवंद, मोनिका, योगिता,सुनिता, आदि उपस्थित थे |

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!