पिछोला झील स्थित श्री भीम परमेश्वर महादेव पर हुई भव्य गंगा आरती

नवजल का किया पूजन
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर का रजत वर्ष महोत्सव व श्रावण महोत्सव में अधिक मास के प्रथम सोमवार पर उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध झील गणगौर घाट स्थित देवस्थान विभाग का आत्मनिर्भर मंदिर श्री भीम परमेश्वर में प्रदोष काल में सायंकाल 7.15 बजे हरिद्वार व विश्व काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर व चांदपोल नागरिक समिति द्वारा की गई। इस भव्य आरती में प्रन्यास पदाधिकारी, चांदपोल क्षेत्रवासी, व भक्तजन उपस्थित रहे। भव्य गंगा आरती नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड, प्रो. गौरव वल्लभ राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस, पंकज शर्मा, सुधीर जोशी, प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच, अन्नयज्ञ सेवा सिमिति के के.जी.पालीवाल, भंवरलाल पालीवाल, रमेश राजपूत, द्रुपद ंिसह, श्रावण महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील भट्ट, संयोजक रमाकान्त अजारिया, ललित जैन आदि ने व्यवस्था की। इस भव्य आरती की फोटो ग्राफी के लिए यश एम्युजमेन्ट की और बोट की व्यवस्था एडवोकेट सुन्दरलाल माण्डावत की ओर से कीगई।
श्री भीम परमेश्वर महादेव में आरती से पर्व भीम परमेश्वर महादेव का विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पंडितों द्वारा लघुरूद्री पाठ किया गया। झील पर पांच आरती की व्यवस्था की गई।
यतेन्द्र दाधीच और गोपाल लोहार ने बताया कि आरती से पूर्व भीम परमेश्वर महोदव पर आए भक्तों को झीलों की स्वच्छता, पवित्रता की शपथ दिलाई गई व उन्हें वचनबद्ध किया कि वह झीलों की साफ सफाई की हमेशा ध्यान रखेंगे व हर पल शहरवासियों को झीलों की सफाई के लिए अपील करेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के ओम सोनी, राम दरबार भक्त मण्डल के पदाधिकारी व सदस्य, साहिल भट्ट, विनोद कुमार शर्मा, गोविन्द, महिलाओं में श्रीमती दीक्षा भार्गव, दुर्गा टांक, प्रेमलता लोहार, भाग्यश्री दाधीच, मिताली, राधिका, प्रतीक्षा मेहता, आरती जोशी आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!