मेंटल हेल्थ पर ऑनलाइन सेशन आयोजित

उदयपुर। बीइंग मानव का ऑनलाइन जूम सेशन 23 जुलाई को मेंटल हैल्थ के विषय पर आयोजित हुआ। बीइंग मानव एक्सटेंशन कमेटी की चेयरपर्सन सुनीता सिंघवी ने बताया कि जूम सेशन में मशहूर अभिनेत्री और मोटिवेशनल स्पीकर शालिनी चंद्रन प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागृत किया। शालिनी चंद्रन अपने सेशन में मानसिक स्वास्थ आवश्यक क्यों है? कमजोर मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण क्या है? क्या मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है? जैसे विषयों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।उल्लेखनीय है कि हर माह की 23 तारीख को इस तरह का आयोजन किया जाता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!