उदयपुर, 9 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि द्वारा नए रोटरी सत्र के शुभारंभ के अवसर पर पदस्थापना समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (ळव्ट) का आधिकारिक दौरा शनिवार 11 जुलाई को प्रातः 11 बजे सनराइज कॉलेज, उमरड़ा, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में रोटरी के सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का संकल्प लिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण बगड़िया होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन गजेन्द्र जोधावत, रोटेरियन जयेश पारिख तथा डी.एस.जी. रोटेरियन संजय कौशिक अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस अवसर पर क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत, सचिव रोटेरियन मोहित राजानी, चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. दृष्टि छाबड़ा तथा क्लब मेंटर डॉ. स्वीटी छाबड़ा सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
समारोह के दौरान नए पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण कराया जाएगा तथा आगामी सत्र में शिक्षा, स्वास्थय, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक सेवा से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी प्रकल्पों को गति देने की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। रोटरी परिवार एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह आयोजन सेवा और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
सेवा, नेतृत्व और नए संकल्पों का होगा आगाज़, रोटरी दृष्टि का पदस्थापना समारोह कल
