108 गौशालाओं में छप्पन भोग श्रृंखला का 15वां पड़ावः हरि गौशाला में गूंजा गौसेवा, संस्कार और भक्ति का संगम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट की ओर से देशभर की 108 गौशालाओं में आयोजित की जा रही छप्पन भोग श्रृंखला के अंतर्गत 15वां छप्पन भोग महोत्सव रघुनाथपुरा स्थित हरि गौशाला में श्रद्धा, सेवा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इस सेवा प्रकल्प के ब्रांड एंबेसडर एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने की. कैलाश बुला व तीक्षिका पुरोहित के जन्मोत्सव के अवसर पर धनेश पुरोहित ने छप्पन भोग का लाभ लेकर आयोजन को विशेष बनाया।
ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि देशभर में चल रही यह अनूठी छप्पन भोग श्रृंखला गौसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रेरणादायी अभियान बन चुकी है। इस बार के आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता दुर्गा नर्सरी स्थित गीता बाल संस्कार के बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। संस्था की संचालिका मोनिका भाटिया के मार्गदर्शन में बच्चों ने गौमाता की सेवा, भजन-कीर्तन, आरती तथा छप्पन भोग अर्पण कर भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अनुपम परिचय दिया।
इस अवसर पर डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने बच्चों के संस्कारों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें अपने गुरुजनों के साथ शाश्वत धाम आने का आग्रह किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय कवि राव अजातशत्रु ने गौसेवा और संस्कारों पर आधारित प्रेरक कविता प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सुरेश वैष्णव, नरेश बुला, सिद्धार्थ भाटिया, नरेंद्र छप्परवाल, दिव्या बुला, दक्ष बुला, सरोज बुला, नीरजा बुला, अंजू बुला, मोनिका भाटिया सहित अनेक गौसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा एक्सिस मैक्स इंश्योरेंस से दीप्ति चौहान, महेश सोनी, गणपत, जैन विहार सेवा से संजय सिंघवी, दिनेश वया, बलवंत सिंह चौहान, सुरेंद्र चुंडावत, लता ओदिच्य, अमित भास्कर, दक्ष जैन, तनिष्क जैन, तरुण शर्मा, भारती कुकरेचा, दीपक मेहरा, विशाल प्रजापत, अर्जुन चारण, हेमंत गर्ग, आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में गौभक्तों ने गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने सभी अतिथियों, गौभक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए गौसेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा, संस्कार और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!