’नीरजा मोदी के गर्वित जांगिड़ बने यंग इनोवेटर’

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

हीरो मोटोकॉर्प के साथ की इंटर्नशिप,  राष्ट्रीय स्तर पर टाप 30 में बनाया स्थान’
उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के छात्र गर्वित जांगिड़ हीरो मोटोकॉर्प द्वारा प्रायोजित यंग इन्नोवेटर प्रोग्राम में चयनित हुए हैं।
बाल वैज्ञानिकों के लिए हीरो मोटोकॉर्प के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश भर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे तथा गहन चयन प्रणाली द्वारा तीस उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन किया गया जिसमें गर्वित जांगिड़ ने अपना स्थान बनाया।
विद्यालय के छात्र कि इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के उद्योग समूह द्वारा उदयपुर के छात्र का प्रतिनिधित्व  जिले ही नहीं वरन पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है।
गर्वित की उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने बताया की विश्व की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने चयनित प्रतिभागियों हेतु जयपुर में एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें इन बाल प्रतिभाओं के नवाचारों को प्रायोगिक दृष्टि से आकलन करने के साथ ही सुदृढ़ सोच, वैश्विक समस्याओं  के निराकरण एवं मजबूत सहयोग जैसे व्यक्तित्व विकास जैसे गुणो को बेहतर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति पर गर्वित जांगिड़ को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं गिफ्ट हैंपर दिया गया साथ ही विद्यालय प्रबंधन को छात्रों को ऐसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!