ludaipurviews

डीपीएस, उदयपुर के आर्यन ने बनाई बैडमिंटन में अंतरराष्ट्रीय पहचान

डीपीएस, उदयपुर के आर्यन ने बनाई बैडमिंटन में अंतरराष्ट्रीय पहचान

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 12 के 17 वर्षीय होनहार व प्रतिभावान पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी आर्यन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम फहराकर विद्यालय एवं राजस्थान का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है। हाल ही में आर्यन ने तुर्की के मर्सिन में आयोजित वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट यूथ गेम्स - 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल में स्वर्ण पदक, पुरुष युगल में स्वर्ण पदक और मिश्रित युगल में रजत पदक जीतकर देश को गौरव प्रदान किया है। प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आर्यन…
Read More
ऑपरेशन प्रहार-नशे के खिलाफ जन-जन का अभियान पोस्टर का सांसद डॉ रावत ने किया विमोचन

ऑपरेशन प्रहार-नशे के खिलाफ जन-जन का अभियान पोस्टर का सांसद डॉ रावत ने किया विमोचन

घाटा वाली माताजी मंदिर में रविवार को दूध पियो-स्वस्थ रहो अभियान उदयपुर। युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान को आगे बढ़ाते हुए न्यू विजन संस्थान के तत्वावधान में श्री राधे कृष्ण फाउंडेशन ने ऑपरेशन प्रहार-नशे के खिलाफ जन-जन का अभियान की शुरुआत की है। अभियान के पोस्टर का विमोचन शनिवार को उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. रावत ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य हम सभी की पहली आवश्यकता है। व्यक्ति निरोगी रहेगा तभी जीवन…
Read More
हर पात्र परिवार तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ  पहुंचाने माइक्रो लेवल प्लानिंग जरूरी – जिला कलक्टर

हर पात्र परिवार तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ  पहुंचाने माइक्रो लेवल प्लानिंग जरूरी – जिला कलक्टर

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने पर मंथन जिला प्रशासन और सेतु ने शुरू किया सोशल प्रोटेक्शन सेचुरेशन अभियान जिला परिषद सभागार में हुई साझा कार्यशाला उदयपुर, 22 जुलाई। जिले के प्रत्येक पात्र एवं कमजोर परिवार तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सरकारी सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिए विभागीय समन्वय, सूक्ष्म स्तर की योजना और सतत मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ जिला प्रशासन एवं सोशल प्रोटेक्शन कोएलिशन (सेतु) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला परिषद सभागार में डिस्ट्रिक्ट सोशल प्रोटेक्शन सेचुरेशन प्लानिंग वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल…
Read More
राजस्थान दिवस सप्ताह : जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों संग आमजन ने पिछोला झील किनारे की महाआरती

राजस्थान दिवस सप्ताह : जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों संग आमजन ने पिछोला झील किनारे की महाआरती

चेत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर मांझी घाट पर श्रद्धा और भक्ति का संगम उदयपुर, 18 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में मनाए जा रहे राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत चेत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम पिछोला झील के किनारे स्थित मांझी का घाट पर भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन, उदयपुर विकास प्राधिकरण एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक माहौल और दीपों की उजास से सजी संध्या ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त…
Read More
महावीर जयंती महोत्सव : महाराणा भूपाल चिकित्सालय में फल व बिस्किट वितरित  

महावीर जयंती महोत्सव : महाराणा भूपाल चिकित्सालय में फल व बिस्किट वितरित  

- महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का पांचवां दिवस सेवा कार्य को समर्पित - सेवा कार्य : भोजन वितरण - पांच स्थानों पर फूड ड्राइव का आयोजन आज - श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव में आयोजनों की श्रृंखला का पांचवां दिन उदयपुर 16 मार्च ।  सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में  श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में पांचवें दिन सोमवार को संभाग के सबसे बड़े हॉस्पीटल महाराणा भूपाल चिकित्सालय में फल एवं बिस्किट वितरण किया गया। परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत…
Read More
‘द सोलफुल टेल्स’ और बीसीआई के तत्वावधान में 22 फरवरी को सजेगी कलाकारों की महफ़िल

‘द सोलफुल टेल्स’ और बीसीआई के तत्वावधान में 22 फरवरी को सजेगी कलाकारों की महफ़िल

उदयपुर। झीलों की नगरी के उभरते हुए कलाकारों और कला प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य 'आर्टिस्ट्स मीट-अप' का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 22 फरवरी को दोपहर 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक न्यू फ्लोरा स्थित 'धारा कैफे' में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल और 'द सोलफुल टेल्स' द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर की विभिन्न रचनात्मक प्रतिभाएं एक छत के नीचे नजर आएंगी। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन कलाकारों को…
Read More
सिंधी युवा संगठन द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, चेटीचंड महोत्सव की तैयारी बैठक भी 22 फरवरी को

सिंधी युवा संगठन द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, चेटीचंड महोत्सव की तैयारी बैठक भी 22 फरवरी को

उदयपुर। सिंधी युवा संगठन की शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में आगामी कार्यक्रम कीतयारी के लिए बैठक रखी गई, पूज्य श्री जैकबआबाद सिंधी पंचायत के तत्वावधान में सिंधी युवा संगठन, उदयपुर द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आगामी रविवार, 22 फरवरी को शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।         संगठन के उपाध्यक्ष संजय खथूरिया ने बताया कि इस विशेष निशुल्क मेडिकल कैंप में गीतांजलि हॉस्पिटल के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक…
Read More
प्रकाश कोठारी समाजजनों को कर रहें गुमराह

प्रकाश कोठारी समाजजनों को कर रहें गुमराह

उदयपुर। ओसवाल सभा के आगामी चुनावों में मतदाता सूचियों में धांधली और विसंगतियों के सम्बन्ध में कोर्ट में वाद दायर किया गया था उसमें सोमवार को माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 में भी मतदाता सूची में पते एवं मोबाइल नंबर नहीं होने के आधार पर चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया, किन्तु ओसवाल सभा चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रकाश कोठारी द्वारा समाज के अधिकृत सोशल मीडिया माध्यम का चुनावों के समय अपने हित में दुरुपयोग करते हुए समाजजनों को भ्रामक सूचनाएं प्रेषित करी जा रहीं हैं की न्यायालय द्वारा मतदाता सूची में विसंगतियों को नकार दिया…
Read More
दो दिवसीय दहलीज एग्जीबिशन का शुभारंभ

दो दिवसीय दहलीज एग्जीबिशन का शुभारंभ

उदयपुर। अशोका ग्रीन में आज दो दिवसीय दहलीज एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस एग्जीबिशन में वेडिंग, विंटर कलेक्शन एवं लाइफ़स्टाइल से जुड़े आकर्षक उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए हैं, जिन्हें लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एग्जीबिशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत संगिनी प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया एवं कैट उदयपुर प्रेसिडेंट विजयलक्ष्मी गलूंडिया द्वारा किया गया। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और आयोजकों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। दहलीज एग्जीबिशन का लाइव कवरेज दहलीज ग्रुप की डायरेक्टर सुशीला अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसे दहलीज यूट्यूब…
Read More
लव चौधरी को पाली जोन का बनाया प्रभारी

लव चौधरी को पाली जोन का बनाया प्रभारी

उदयपुर.भारतीय युवा कांग्रेस ने राजस्थान में बड़ा फेरबदल करते हुए सभी संभागों/ जोन में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। वरिष्ठ प्रदेश महासचिव लव चौधरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पाली जोन का प्रभारी बनाया है।लव चौधरी ने पूर्व में जोधपुर,चित्तौड़,राजसमंद लोकसभा एवं वागड़ के प्रमुख जिलों के प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। गौरतलब है कि राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व में हुए चुनाव में पूरे प्रदेश में लव चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। चौधरी  को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर मेवाड़ के युवा कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की।
Read More
error: Content is protected !!