सतीश जैन को मिला रोटरी का सर्वोच्च पुरूस्कार एवेन्यूज़ ऑफ सर्विस अवॉर्ड

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुरं। रोटरी क्लब उदयपुर के पूर्वाध्यक्ष सतीश जैन को रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय का सर्वोच्च सेवा सम्मानः एवेन्यूज़ ऑफ सर्विस अवॉर्ड प्रदान किया गया।
क्लब के पूर्वाध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल का एवेन्यूज़ ऑफ सर्विस अवॉर्ड रोटेरियनों को समाज और क्लब के प्रति उनके उत्कृष्ट, निस्वार्थ एवं प्रेरणादायक सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया जाने वाला अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है।
इस सम्मान की विशेषता यह है कि यह किसी पद या दायित्व के आधार पर नहीं, बल्कि व्यक्ति की समर्पित सेवा, नेतृत्व क्षमता, समाजहित में किए गए कार्यों और व्यक्तिगत योगदान का मूल्यांकन कर प्रदान किया जाता है।
रोटरी इंटरनेशनल के नियमों के अनुसार, यह सम्मान किसी भी रोटेरियन को उसके पूरे रोटरी जीवनकाल में केवल एक बार ही प्रदान किया जाता है, जिससे इसकी गरिमा और विशिष्टता और भी बढ़ जाती है। यह सम्मान रोटरी के मूल मंत्र सेवा ही सर्वोपरि (सर्विस अबॉव सेल्फ) की भावना को साकार करने वाले रोटेरियनों के प्रति सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!