Rajasthan News

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में प्ले विलेज कार्निवल की धूम

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में प्ले विलेज कार्निवल की धूम

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में प्री प्राइमरी के विद्यार्थीयों हेतु एक विशेष कार्निवल द एक्सपीरियंशियल प्ले विलेज का आयोजन किया गया। संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि कार्निवल में विद्यार्थियों के लिए खेल-खेल में शिक्षा के कई आयामों का प्रदर्शन किया गया जिसमें लिटरेसी स्टेशन, गणितीय ज्ञान हेतु द लॉजिक लैंड, संवेदी तत्वों हेतु टेक्टाइल स्टेशन व कला से साक्षात्कार हेतु द कलर स्प्लेश स्टूडियो आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों व स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ अत्यंत उत्साह व रुचि दिखाते भारी संख्या में भाग लिया।…
Read More
उदयपुर की 35 बेटियां करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

उदयपुर की 35 बेटियां करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

उदयपुर। 24-25 फरवरी 2026 को दमन (गुजरात) में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन अस्मिता खेलो इंडिया पेंसेक सिलाट लीग-2026 में उदयपुर की 35 महिला खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। उदयपुर पेंसेक सिलाट एसोसिएशन के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया मिशन के अंतर्गत महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस वेस्ट जोन अस्मिता खेलो इंडिया वुमेन पेसेक सिलाट लीग में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में उदयपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भव्या हंडेरिया, मेघाशी कावड़िया, अर्पिता, किंजल पटेल, रुध्राक्षी शर्मा, प्रत्यूषा सिंह, सिद्धेश्वरी सिंह, निहारिका चुंडावत,…
Read More
जाली नोट गिरोह पर मनोहरथाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार

जाली नोट गिरोह पर मनोहरथाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार

 500-500 रुपये के 103 जाली नोट बरामद, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त जयपुर 20 फरवरी। राजस्थान में जाली मुद्रा के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान को झालावाड़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी में बदल दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में मनोहरथाना पुलिस टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान जाली नोटों का चलन करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹500-500 के कुल 103 जाली नोट बरामद किए हैं। ​ एसपी कुमार ने बताया कि सफलता यह…
Read More
सावधान : 8वें वेतन आयोग के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक खाता; साइबर पुलिस की बड़ी चेतावनी

सावधान : 8वें वेतन आयोग के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक खाता; साइबर पुलिस की बड़ी चेतावनी

 महानिदेशक साइबर क्राइम की सरकारी कर्मचारियों को सलाह: सैलरी कैलकुलेटर के झांसे में न आएं जयपुर, 19 फरवरी। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए साइबर ठगों ने अब 8वें वेतन आयोग का सहारा लेना शुरू कर दिया है। महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में राज्य साइबर पुलिस ने एक विशेष एडवाइजरी जारी कर आमजन और विशेषकर सरकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा है। ठग व्हाट्सएप के जरिए सैलरी कैलकुलेटर का लालच देकर लोगों की जमापूंजी पर डाका डाल रहे हैं। कैसे बुना जाता है ठगी का जाल डीजीपी अग्रवाल ने बताया कि साइबर…
Read More
शहरों के विस्तार के साथ वन भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए :विधायक श्री मेवाड़

शहरों के विस्तार के साथ वन भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए :विधायक श्री मेवाड़

नाथद्वारा 18 दिसंबर। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान विधानसभा में विशेष उल्लेख प्रस्ताव (संख्या 295) के माध्यम से “शहरों के विस्तार और वन विभाग की जमीनों की सुरक्षा” का महत्वपूर्ण विषय उठाया। विधानसभा में अपने वक्तव्य के दौरान श्री मेवाड़ ने सदन में बात रखी कि प्रदेश के कई शहरों में वन विभाग, ग्रीन बेल्ट, स्क्रब्लैंड तथा वेटलैंड घोषित भूमि पर अनियोजित विस्तार और अतिक्रमण की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ स्थानों पर दशकों से लोग निवास कर रहे हैं या व्यवसाय संचालित कर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक लापरवाही, नीति अस्पष्टता अथवा मिलीभगत की आशंका भी…
Read More
सांसद डॉ रावत के सुझाव पर जयसमन्द का जोनल मास्टर प्लान तैयार होगा, पलायन रुकेगा, रोजगार मिलेगा

सांसद डॉ रावत के सुझाव पर जयसमन्द का जोनल मास्टर प्लान तैयार होगा, पलायन रुकेगा, रोजगार मिलेगा

-सांसद डॉ रावत ने बजट पूर्व उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को लिखा था पत्र -बजट घोषणा में भी इस फैसले को शामिल किया उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत के सुझाव पर अब जयसमन्द का जोनल मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसको बजट में भी शामिल कर लिया गया। मास्टर प्लान बनने से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा और बडी संख्या में हर साल हो रहा पलायन भी रुकेगा। जयसमन्द वन्यजीव क्षेत्र (सलूम्बर जिला) को इको सेंसिटिव जोन घोषित किए जाने से प्रभावित ग्रामवासियों की आजीविका संरक्षण के लिए पर्यटन मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर सांसद डॉ मन्नालाल…
Read More
विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना कविता द्विबेदी रिझाएंगी ओडिसी नृत्य से

विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना कविता द्विबेदी रिझाएंगी ओडिसी नृत्य से

उदयपुर, 18 फरवरी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के तीन दिवसीय ‘ऋतु वसंत‘ कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को राजस्थान के एकमात्र दिलरुबा वादक मोहम्मद उमर अपनी कला से रू-ब-रू कराएंगे। वे प्रसिद्ध वायलिन वादक गुलजार हुसैन से जुगलबंदी करेंगे। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना कविता द्विबेदी अपने ओडिसी नृत्य से दर्शकों को रिझाएंगी। क्लासिकल को समर्पित यह उत्सव 20 से 22 फरवरी तक चलेगा। इसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को शिल्पग्राम में जयपुर के वायलिन वादक गुलजार हुसैन और राजस्थान के…
Read More
परीक्षा आठवी आज से पाँचवी का मूल्यांकन कल से

परीक्षा आठवी आज से पाँचवी का मूल्यांकन कल से

उदयपुर-18 फरवरी | पंजीयक बीकानेर के निर्देशानुसार डाइट उद‌यपुर के तत्वावधान में कक्षा 8 की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा गुरुवार 19 फरवरी से तथा कक्षा 5 का प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन शुक्रवार 20 फरवरी से शुरु होगा। डाइट प्रिंसीपल शीला काहाल्या के अनुसार इस हेतु उदयपुर तथा सलूम्बर जिले में पाँचवी के 1642 तथा आठवीं के 328 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है जहाँ पाँचवी व आठवी के कमशः 62820 तथा 56550 विद्यार्थी भाग लगे। परीक्षा के जिला प्रभारी अधिकारी सत्यप्रिय ने बताया कि दोनों ज़िलों में पाँचवी के लिए 60 तथा आठवी के लिए 28 संग्रहण एवं…
Read More
भाजपा शहर जिला द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

भाजपा शहर जिला द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

उदयपुर, दिनांक 18 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा युवा कार्यकर्ता, पूर्व पार्षद एवं विद्युत समिति अध्यक्ष स्वर्गीय हेमंत बोहरा के आकस्मिक निधन पर पार्टी कार्यालय, पटेल सर्कल पर  श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हेमंत बोहरा अल्प आयु में ही समर्पण, सेवा और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक…
Read More
जनगणना – 2027 मकान सूचीकरण जनगणना का महत्त्वपूर्ण कार्य – एडीएम

जनगणना – 2027 मकान सूचीकरण जनगणना का महत्त्वपूर्ण कार्य – एडीएम

उदयपुर, 18 फरवरी। जिला परिषद सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित किये जा रहे नियमित सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान, जयपुर से नियुक्त राज्य स्तरीय प्रशिक्षक महेन्द्र कुमार मीणा एवं द्विपेन्द्र धाभाई ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के प्रथम दो दिवस में मकानसूचीकरण एवं मकान गणना का विस्तृत सैद्धान्तिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया और प्रशिक्षण के तृतीय एवं अन्तिम दिवस को उक्त समस्त कार्याें का परीक्षण समस्त सम्भागियों द्वारा स्वयं एचएलबीसी पोर्टल पर करते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया गया। परीक्षण उपरान्त समस्त सम्भागियों का ऑनलाईन टेस्ट के…
Read More
error: Content is protected !!