उदयपुर में वन स्टॉप सेंटर भवन का शिलान्यास, महिलाओं को मिलेंगी सुविधाएं
उदयपुर, 8 अगस्त। महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को जिले में वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) के भवन निर्माण का शिलान्यास और भूमि पूजन राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया एवं ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने बताया कि केंद्र का निर्माण केंद्र सरकार के सहयोग से कराया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य संकट में फंसी महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने महिला हिंसा की प्रभावी रोकथाम के साथ महिलाओं को कानूनी जानकारी प्राप्त कर…
