प्रदेश की स्कूलों में हर तीसरे शनिवार को बच्चे सीखेंगे शतरंज- शिक्षा मंत्री ने ’चेस इन स्कूल’ का बीकानेर से किया शुभारंभ
प्रदेश भर में एक करोड़ बच्चों तक पहुंचेगा शतरंज भावी पीढ़ी के मस्तिष्क को और रचनात्मक बनाएगा शतरंज-- शिक्षा मंत्री जयपुर,10 नवंबर। राज्य की समस्त स्कूलों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को नो बैग डे के दौरान विधार्थियों को चेस खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसकी शुरुआत गुरुवार को बीकानेर से की गई। इस अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में डॉ. कल्ला ने कहा कि 19 नवंबर से प्रदेश की समस्त स्कूलों में एक साथ यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। यह अपने आपमें इतिहास होगा। इससे बच्चों के मानसिक विकास को बाल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में ग्रामीण…
