चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर हर रात होगी दिवाली-सौंदर्यीकरण और फसाड लाइटिंग पर खर्च होंगे 8 करोड एएसआई से स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम
चित्तौड़गढ़, 7 नवम्बर। राजस्थान का गौरव, दुर्गों का सिरमौर और राजस्थान के सबसे बड़े लिविंग फोर्ट में जल्द ही हर रात दिवाली-सा नजारा होगा। चित्तौड़गढ़ दुर्ग के सौंदर्यीकरण पर लगभग 8 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इस काम के लिए जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, राज्य धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सांसद सी.पी. जोशी और नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने नियमित रूप से बैठक कर राज्य और केन्द्र सरकार के स्तर पर आवश्यक स्वीकृति, बजट सहित अन्य अहम बिंदुओं पर चर्चा कर रोडमैप तैयार किया। जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल और सांसद सीपी जोशी…
