समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सैकेण्डरी स्तर-2022 के  लिए आवदेन करने की अन्तिम तिथि 11 नवम्बर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
जयपुर, 9 नवम्बर। रास्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सैकेण्डरी स्तर-2022 की भर्तियों में शामिल होने के लिए अन्तिम तिथि 11 नवम्बर निर्धारित है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री हरिप्रसाद शर्मा की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सैकेण्डरी स्तर-2022 में वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड-ाा, कनिष्ठ सहायक, जमादार ग्रेड-ाा एवं कांस्टेबल के पद शामिल किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के पश्चात ही भर्ती की आगामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में आवेदन की अन्तिम तिथि 11 नवम्बर, 2022 है और अन्तिम तिथि समाप्ति तक के लिए आवेदन नहीं कर पाने की स्थिति में इन पदों की भर्तियों में भाग लेने के इच्छुक अभ्यार्थियों के पास कोई अवसर नहीं रहेगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!