दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर सम्पन्न—56476 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण
3 हजार युवाओं को मिले ऑफर लेटर, 10 हजार की शार्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया जारी जयपुर, 15 नवम्बर। युवाओं को निजी क्षेत्र की नामी कम्पनियों में रोजगार देने के उद्देश्य से आयोजित हुए दो दिवसीय मेेगा जॉब फेयर का मंगलवार को बिडला ऑडोटोरियम में समापन हो गया। मेले मे लगभग 3000 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए, जबकि 10 हजार प्रतिभागियों की शार्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया जारी है। मेले में विभिन्न अंचलों से 56476 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। उत्साह से भरें इन युवाओं में रोजगार मेले में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इनमें से 15 नवम्बर को सांय 5 बजे तक 30 हजार से अधिक युवाओं को मेले में 70 से अधिक पंजीकृत नियोक्ताओं के साथ साक्षात्कार का…
