दो दिवसीय संगोष्ठी एवं कला सृजन कार्यशाला का आयोजन 29-30 को सूचना केन्द्र में
उदयपुर 27 दिसंबर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला (पंजाब) एवं सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय संगोष्ठी एवं कला सृजन कार्यशाला का आयोजन 29 व 30 दिसंबर को सूचना केन्द्र में होगा। कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक मो. फुरकान खान ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत समृद्ध इतिहास, कला, साहित्य और संस्कृति के शहर उदयपुर में इस दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से स्थानीय विविध कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराया जा सकेगा। आजादी के आंदोलन में मेवाड़…
