पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुलाबचंद कटारिया से की मुलाकात
भाजपा में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की आहट! उदयपुर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को सुबह अचानक असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिलने उदयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंची। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया तथा संभावना जताई जा रही है कि यह बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की आहट है। कटारिया से बातचीत के बाद वसुंधरा राजे बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गई। वसुंधरा राजे तथा कटारिया की मुलाकात इतनी गोपनीय थी कि स्थानीय भाजपा नेताओं को भी उनके आने की भनक नहीं लग…
